लाइव न्यूज़ :

जियो vs एयरटेल vs वोडाफोन-आइडिया में देखें 150 रुपये से कम में सबसे फायदेमंद प्लान्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 11, 2019 17:34 IST

Reliance jio ने अपने 99 रुपये और 129 रुपये वाले प्लान मे कोई बदलाव नहीं किया हैं। इसमें यूजर्स को पहले की तरह ही नए प्लान्स में वहीं फायदें मिलते हैं। हम आपको बताएंगे कि आपके लिए  सबसे सस्ता और फायदेमंद प्लान्स कौन से हैं तो चलिए  जानते हैं....

Open in App
ठळक मुद्देReliance jio ने अपने 99 रुपये और 129 रुपये वाले प्लान मे कोई बदलाव नहीं किया हैंटेलीकॉम कंपनियों ने अपने ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए कुछ प्लान्स को सस्ता रखा है

भारत की अधिकतर टेलीकॉम कंपनियों के प्लान्स में पिछले कुछ दिनों से बदलाव हो रहे हैं। इसी के साथ कंपनियों ने अपने पुराने प्लान्स को बदलकर नए प्लान्स जारी किए हैं। इनमें यूजर्स को पहले मिल रहे फायदे अब मिलने बंद हो गए हैं लेकिन अभी भी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए कुछ प्लान्स को सस्ता रखा है।

जिसमें Reliance jio ने अपने 99 रुपये और 129 रुपये वाले प्लान मे कोई बदलाव नहीं किया हैं। इसमें यूजर्स को पहले की तरह ही नए प्लान्स में वहीं फायदें मिलते हैं।

नीचे हम आपको बताएंगे कि आपके लिए सबसे सस्ता और फायदेमंद प्लान्स कौन से हैं तो चलिए  जानते हैं....

Reliance jio, 98 रुपये वाला प्लान

इस वाले प्लान में यूजर्स 2 जीबी डेटा के साथ 300 एसएमएस भी मिलते हैं। इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है। बात अगर इसकी कॉलिंग की करें तो इसमें जियो से जियो अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री है। वहीं, इसमें भी आपको दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अलग से टॉक-टाइम रिचार्ज करवाना पड़ेगा।

Reliance Jio vs Airtel vs Vodafone: 84 दिन वैलिडिटी वाले प्लान में जानें कौन सा है आपके लिए बेस्ट

रिलायंस जियो, 129 रुपये वाला प्लान

हाल में सभी टलीकॉम कंपनियों ने अपने नए प्लान्स में बढ़ोत्तरी की है लेकिन जियो ने अपने 129 रुपये वाले प्लान में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 2 जीबी डेटा मिलता है। 

इसके साथ ही आपको इस प्लान में 300 एसएमएस भी मिलते है। इस वाले प्लान में आपको अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग नहीं दी जाती। इसके लिए यूजर्स को प्लान सब्सक्राइब करने के बाद जियो नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा अगर आप किसी दूसरे नेटवर्क पर कॉल करना चाहते हैं तो आपको 1000 मिनट्स मिलते हैं।

एयरटेल, 149 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Airtel के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 2 जीबी डेटा और 300 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान में यूजर्स को कॉलिंग के मामले में बहुत फायदें मिलते हैं। इसमें यूजर्स देशभर में किसी भी जगह अनिलिमिटेड कॉल कर सकते हैं।

यूजर्स को विंक म्यूजिक ऐप के फ्री सब्सक्रिप्शन और एयर एक्सट्रीम ऐप का भी फ्री ऐक्सेस मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है।

वोडाफोन, 149 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Vodafone के इस प्लान मे आपको 2 जीबी डेटा और 300 एसएमएस दिए जाते हैं। यूजर्स को इस प्लान में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग भी मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है।

टॅग्स :प्रीपेड प्लानरिचार्ज प्लानटैरिफ प्लानटेलीकॉमजियोरिलायंस जियोवोडाफ़ोनएयरटेलआईडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की