लाइव न्यूज़ :

Jio vs Airtel: जियो और एयरटेल के सस्ते अनलिमिटेड प्लान में कौन है बेस्ट आपके लिए, यहां जानें विस्तार से

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 20, 2019 06:49 IST

Airtel ने ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जुड़ने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी है। वहीं, Jio ने भी अपने यूजर्स को लुभाने के लिए 149 रुपये वाला पैक दोबारा बाजार में उतारा है। एयरटेल और जियो में कौन सा प्लान आपके लिए सबसे सस्ता और बढ़िया है यहां जानें...

Open in App
ठळक मुद्देJio ने भी अपने यूजर्स को लुभाने के लिए 149 रुपये वाला पैक दोबारा बाजार में उतारा हैरिलायंस जियो के 149 रुपये वाले इस प्लान में ग्राहक को प्रतिदिन 1GB डाटा दिया जाता है

भारत में जब से टेलीकॉम कंपनियों ने अपने पुराने टैरिफ प्लान्स बदलकर नए प्लान जारी किए हैं तभी से यूजर्स की चिंता बढ़ गई है। यूजर्स कंफ्यूज है कि उन्हें कौन-सा प्लान लेना चाहिए और कौन सा नहीं।

Airtel और Vodafone-Idea ने ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जुड़ने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी है। वहीं, Jio ने भी अपने यूजर्स को लुभाने के लिए 149 रुपये वाला पैक दोबारा बाजार में उतारा है।

यहां पर हम आपको विस्तार से बताएंगे कि एयरटेल और जियो में कौन सा प्लान आपके लिए सबसे सस्ता और बढ़िया है...

Reliance Jio का 149 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो के 149 रुपये वाले इस प्लान में ग्राहक को प्रतिदिन 1 जीबी डाटा दिया जाता है। इसके अलावा 100 एसएमएस भी मिलते हैं। कंपनी आपको जियो से जियो पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग भी मुहैया कराती है। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों की है। हालांकि आपको रिलायंस जियो से अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 300 एपयूपी मिनट मिलेंगे। इस प्लान में आपको जियो ऐप्स इस्तेमाल करने की सुविधा भी मिलती है।

Airtel का 148 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के इस 148 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहक को बहुत सी सुविधा दी जाती हैं। इसमें आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं। हालांकि कंपनी ग्राहक सिर्फ 2 जीबी डेटा देती है। इसके अलावा इस प्लान में आपको 300 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान को यूजर्स 28 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं आपको इस प्लान में एक्सट्रीम, विंक म्यूजिक, समेत हेलो ट्यून की सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

कौन-सा प्लान है आपके लिए बेहतर?

अगर आप रोजाना कम से कम 1 जीबी डेटा का इस्तेमाल करते हैं तो आपको जियो के 149 रुपये  वाले प्लान को लेना चाहिए क्योंकि इसमें आपको प्रतिदिन 1 जीबी डेटा के अलावा एसएमएस की सुविथा भी मिलती है।

वहीं, दूसरी तरफ अगर आपको कॉलिंग करने की ज्यादा जरूरत पड़ती है तो आप एयरटेल के 148 रुपये वाले प्लान को ले सकते हैं। इस प्लान में आप किसी भी नेटवर्क पर कहीं भी अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा एयरटेल के इस प्लान में ग्राहक को जियो से ज्यादा वैलिटिडी दी जाती है।

टॅग्स :प्रीपेड प्लानरिचार्ज प्लानटैरिफ प्लानजियोरिलायंस जियोएयरटेलटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की