लाइव न्यूज़ :

Jio यूजर्स हो जाएं अलर्ट, इस फेक मैसेज से हो सकता है आपका अकाउंट खाली!

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 11, 2019 13:37 IST

Jio के नाम से यूजर्स को मैसेजे भेजे जा रहे हैं जिसमें ये कहा जा रहा है कि उन्हें तीन महीने तक फ्री में रोज 25 जीबी डेटा दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देJio के नाम से यूजर्स को फेक मैसेजे भेजे जा रहे हैंतीन महीने तक फ्री में रोज 25 जीबी डेटा दिए जाने का फेक मैसेजJio की ओर से ऐसे किसी भी ऑफर की घोषणा नहीं की गई है

जियो अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए समय-समय पर कई ऑफर्स देती रहती है। चाहें वो फ्री डेटा हो और अनलिमिटेड कॉलिंग। लेकिन इन ऑफर्स के बीच जियो का एक मामला सामने आया है। Jio के नाम से यूजर्स को मैसेजे भेजे जा रहे हैं जिसमें ये कहा जा रहा है कि उन्हें तीन महीने तक फ्री में रोज 25 जीबी डेटा दिया जाएगा।

कंपनी के नाम पर भेजे गए मैसेज में लिखा है, "BREAKING NEWS!! रिलायंस जियो तीन महीने के लिए फ्री में रोजाना 25 जीबी डेटा दे रहा है। ऐप को डाउनलोड करें और ऑफर को एक्टिवेट करने के लिए रजिस्टर करें।"

Jio fake msg

इस मैसेज के साथ एक लिंक भी दिया गया है। लिंक को जैसे ही क्लिक करते हैं तो एक नया पेज ओपन हो जाता है जिसमें एक APK ऐप का लिंक दिया होगा। इस लिंक पर क्लिक करते ही ऐप डाउनलोड होने लगेगा जो कि आपके फोन का डेटा के साथ डिटेल भी चुरा सकता है।

Jio fake msg

इस मैसेज को लेकर जियो के आधिकारी का कहना है कि यह लिंक फर्जी है और Jio की ओर से ऐसे किसी भी ऑफर की घोषणा नहीं की गई है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे ऐप के झांसे में नहीं आएं।

फोन का डेटा हो सकता है चोरी

ऐसे लिंक आपके फोन डेटा को भी चोरी कर सकते हैं। अगर आप अपने फोन में इस तरह के किसी ऐप को इंस्टॉल करते हैं तो इससे आपका डेटा भी चोरी किया जा सकता है। यहां तक कि इससे आपके बैंक अकाउंट को भी खाली किया जा सकता है।

टॅग्स :जियोरिलायंस जियोऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की