लाइव न्यूज़ :

Jio ने बदल दिया 149 रुपये वाला प्लान, अब मिलेगी इतने दिन की वैलिडिटी और फ्री कॉलिंग!

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 11, 2019 14:35 IST

Jio 149 Prepaid Plan: जियो ने 149 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को अब ऑल-इन-वन सेक्शन में मूव कर दिया, जहां कंपनी ग्राहकों को सारे फायदे देती है।

Open in App
ठळक मुद्देअब यूजर्स को इस प्लान में जियो से दूसरे नंबर पर कॉलिंग के लिए 300 मिनट्स मिलेंगेजियो के 149 रुपये प्लान की वैलिडिटी पहले 28 दिनों की थी

Jio 149 Prepaid Plan: टेलीकॉम कंपनी जियो (Jio) ने अपने 149 रुपये वाले प्लान में बड़ा बदलाव किया है। ऐसा इस प्लान में नॉन-जियो कॉलिंग मिनट जोड़ने के लिए किया गया है। साथ ही कंपनी ने प्लान की वैलिडिटी भी घटा दी गई है। यानी कि जियो के 149 रुपये प्लान की वैलिडिटी पहले 28 दिनों की थी जो कि अब 24 दिन कर दी गई है।

इसके अलावा अब यूजर्स को इस प्लान में जियो से दूसरे नंबर पर कॉलिंग के लिए 300 मिनट्स मिलेंगे। जियो ने 149 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को अब ऑल-इन-वन सेक्शन में मूव कर दिया, जहां कंपनी ग्राहकों को सारे फायदे देती है।

जियो का 149 रुपये वाला प्लान

149 रुपये वाले प्लान में हुए बदलाव के बाद यूजर्स को अनलिमिटेड जियो से जियो कॉलिंग, दूसरे नेटवर्क के लिए 300 मिनट, 100 एसएमएस और रोजाना 1.5 जीबी 4G डेटा मिलेगा। इसके साथ ही प्लान की वैलिडिटी को 28 दिनों के बदले 24 दिनों के लिए कर दिया गया है।

रिलायंस जियो ने हाल ही में दूसरे नेटवर्क में कॉलिंग के लिए 6 पैसे प्रति मिनट की दर से पैसा वसूलना शुरु किया है। वहीं, जियो ने इस बात पर सफाई देते हुए कहा है कि यूजर्स से IUC चार्ज तब तक ही लिया जाएगा, जब तक इसे TRAI की ओर से जीरो नहीं कर दिया जाता। 149 रुपये वाले प्लान में बदलाव को सबसे पहले टेलीकॉमटॉक ने स्पॉट किया था।

टॅग्स :जियोरिलायंस जियोप्रीपेड प्लानरिचार्ज प्लानटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की