लाइव न्यूज़ :

जियो फोन का नया धमाका, इस प्रीपेड रिचार्ज पर यूजर्स को मिलेगा दोगुना 4G डाटा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 17, 2018 13:14 IST

जियो ने एक बार फिर से अपने जियो फोन के प्रिपेड पैक को अपग्रेड किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी अब 1 जीबी 4G हाईस्पीड डाटा रोज दे रही है। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिन की है।

टेल‌ीकॉम सेक्टर में कदम रखने के साथ ही रिलायंस जियो ने दूसरी कंपनियों को हिला कर रख दिया है। जियो अपने यूजर्स को लुभाने के लिए हर रोज कोई तोहफा देती रहती है। इसी के तहत जियो ने एक बार फिर से अपने जियो फोन के प्रिपेड पैक को अपग्रेड किया है। कंपनी ने इस प्लान को अफोर्डेबल प्लान के रूप में पेश किया था लेकिन अब यह प्लान यूजर्स के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हो गया है।

जियो 153 रुपये वाले प्लान

153 रुपये वाले प्लान में बदलाव करते हुए कंपनी अब 1 जीबी 4G हाईस्पीड डाटा रोज, अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) के साथ ही 100 SMS रोज दिए जाएंगे। इसके अलावा यूजर्स को जियो के सभी एप्स फ्री सब्‍सक्रिप्‍शन मिलेगा। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिन की है।

इससे पहले जियो के 153 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को फ्री वॉयस कॉल, रोज 500MB 4G हाई स्पीड डाटा और 100 SMS मिलते थे। सभी पैक अनलिमिटेड डाटा की सुविधा के साथ आते हैं लेकिन लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64kbps रह जाती है।

जियो के 24 रुपये और 54 रुपये वाले प्लान

इसी के साथ ही जियो के 24 रुपये और 54 रुपये के भी दो प्लान उपलब्ध हैं। कंपनी के 24 रुपये वाले प्लान में फ्री वॉयस कॉल, रोज 500 MB हाईस्पीड डाटा, 20 SMS और 2 दिन के लिए जियो ऐप का एक्सेस मिलता है। वहीं, इसके 54 रुपये वाले प्लान में भी यही सारी सुविधाएं दी जा रही है लेकिन इसमें 70 SMS मिल रहा है। यह 7 दिन के दिए जाएंगे।

जियो के दूसरे सस्ते प्लान

जियो के दूसरे सस्ते प्रीपेड प्लान की बात करें तो 98 रुपये का प्लान 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर को 2.1जीबी इंटरनेट डाटा 4G स्पीड पर मिलेगा। डाटा की रोज की लिमिट 0.15GB होगी, जिसके पूरा होने के बाद यूजर को 64Kbps स्पीड मिलेगी।

टॅग्स :जिओरिलायंस जियोरिलायंसस्मार्टफोनऑफरटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाReliance Jio के प्लान्स में कई बड़े बदलाव, अब कम कीमत में मिलेगा ज्यादा फायदा

टेकमेनियाReliance Jio Vs Vodafone Vs Airtel: जानें कौन सा प्रीपेड प्लान है आपके लिए बेहतर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की