लाइव न्यूज़ :

Jio Phone 2 की 30 अगस्त को फ्लैश सेल, इन तरीकों से करें आसानी से बुकिंग

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 29, 2018 14:01 IST

जियो अपने नए फीचर फोन की बिक्री फ्लैश सेल मॉडल के तहत कर रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की 41वीं सालाना आम बैठक में जियो फोन 2 और उसके साथ Jio GigaFiber का ऐलान किया था।

Open in App
ठळक मुद्देJio Phone 2 की कीमत है 2,999 रुपयेJioPhone 2 में 3 बड़े पॉपुलर ऐप्स WhatsApp, Facebook और YouTube इस्तेमाल की सुविधानए जियो फोन में फिजिकल क्वैर्टी कीपैड है

नई दिल्ली, 29 अगस्त: रिलायंस कंपनी की ओर से हाल ही में लॉन्च किए गए Jio Phone 2 की दूसरी फ्लैश सेल 30 अगस्त को आयोजित होगी। अगर आप इसकी पहली सेल में जियो फोन 2 को खरीदने से चूक गए हैं तो यह आपके पास एक सुनहरा मौका है। यह सेल Jio.com पर 30 अगस्त (गुरुवार) को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। Jio Phone 2 की पहली सेल 16 अगस्त को रखी गई थी जिसमें करीब आधे घंटे में आउट ऑफ स्टॉक हो चुका था। बता दें कि जियो अपने नए फीचर फोन की बिक्री फ्लैश सेल मॉडल के तहत कर रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की 41वीं सालाना आम बैठक में जियो फोन 2 और उसके साथ Jio GigaFiber का ऐलान किया था।

Jio Phone 2 के स्पेसिफिकेशन

जियो फोन 2 एक ड्यूल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। यह काई ओएस पर चलता है। इसमें 512 एमबी रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। जरूरत पड़ने पर यूजर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और एक वीजीए फ्रंट कैमरा है। बैटरी 2000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वीओएलटीई, वीओवाईफाई, एनएफसी, जीपीएस, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो शामिल हैं। क्ववर्टी कीपैड के अलावा Jio Phone 2 में फोर वे नेविगेशन की है। इसमें जियो फोन की तरह वॉयस कमांड के लिए एक अलग बटन दिया गया है। बता दें कि जियो ने हाल ही में जियो फोन के लिए Google Assistant को पेश किया था। अब जियो फोन में यूजर यूट्यूब, फेसबुक और व्हाट्सऐप का भी मजा ले पाएंगे।

Jio phone 2 की इस तरह करें बुकिंग

अगर आप भी जियो फोन 2 की बुकिंग करना चाहते हैं तो आप Jio की ऑफिशियल वेबसाइट (www.jio.com) और MyJio ऐप की मदद से JioPhone 2 बुक करा सकते हैं। यहां हम आपको स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं..

1. सबसे पहले आपको वेबसाइट ओपन करनी होगी।2. इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन पेज ओपन करना होगा।3. इसके बाद Get Now ऑप्शन पर क्लिक करें।4. इसके बाद इस पेज पर आपको अपना नाम, कॉन्टैक्ट नंबर, पता और दूसरी जानकारियां देनी होंगी।5. यूजर को ऑनलाइन JioPhone2 का पूरा अमाउंट (पूरी राशि) ट्रांसफर करनी होगी। ये सभी प्रक्रिया पूरी के बाद, आपको यह बताया जाएगा कि कब तक आपको यह फोन मिल जाएगा।

टॅग्स :जियो फोनरिलायंस जियोजिओमुकेश अंबानीफेसबुकव्हाट्सऐपयू ट्यूबफीचर फोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की