लाइव न्यूज़ :

Jio Phone Recharge Offer: सिर्फ 49 रुपये में मिलेगा 1 महीने तक सबकुछ फ्री

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 20, 2018 17:07 IST

Jio का नया फोन लेने के लिए आपको Jio.com और MYJIO ऐप पर रजिस्टर कराना होगा। इस फोन में आप फेसबुक, वॉट्सऐप और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया ऐप्स चल सकेंगे। इसके अलावा, यह एक 4G VoLTE फोन है।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी भी कंपनी के फीचर फोन के बदले सिर्फ 501 रुपये में जियो फोन को खरीद सकते हैंयह एक 4G VoLTE फोन हैफोन में फेसबुक, व्हाट्सऐप और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया ऐप्स चला सकेंगे

नई दिल्ली, 20 जुलाई: अगर आप जियो फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आज यानी कि 20 जुलाई की शाम 5 बजे से जियो का 'Monsoon Hungama Offer' शुरू हो रहा है। इस ऑफर के तहत आप किसी भी कंपनी के फीचर फोन के बदले सिर्फ 501 रुपये में जियो फोन को खरीद सकते हैं। जियो के नए फोन में यूट्यूब, फेसबुक और व्हाट्सऐप समेत स्मार्टफोन जैसी कई खूबियों को शामिल किया गया है। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपनी सालाना आम बैठक में यह ऑफर लाने का एलान किया था।

Jio का नया फोन लेने के लिए आपको Jio.com और MYJIO ऐप पर रजिस्टर कराना होगा। इस फोन में आप फेसबुक, व्हाट्सऐप और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया ऐप्स चला सकेंगे। इसके अलावा, यह एक 4G VoLTE फोन है। फोन में Google Map ऐप्लिकेशन भी काम करेगा। ये सारे ऐप्स 15 अगस्त से उपलब्ध होंगे। साथ ही जियो एंटरटेनमेंट का भी आनंद ले सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: Jio Monsoon Hungama Offer: पुराने फीचर फोन के बदले 501 रुपये में ले जाएं नया Jio Phone 2

जियो फोन के साथ मिलने वाले प्लान

Jio Phone के साथ मिलने वाले प्लान की बात करें तो एक प्लान 49 रुपये का है और दूसरा 153 रुपये का है। 49 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी डाटा, 50 मैसेज और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। वहीं 153 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों तक रोज 1.5 जीबी डाटा यानि कुल 42 जीबी डाटा मिलेगा और रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

Jio Phone के फीचर्स

जियो फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 4जी सपोर्ट, 2.4 इंच की डिस्प्ले, 2000 एमएएच की बैटरी, 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में वीओएलटीई और वीओवाई-फाई यानी वॉयस ओवर वाई-फाई मिलेगा। इसके अलावा फोन में एफएम, वाई-फाई, जीपीएस जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Jio के इस प्लान में 126 GB डाटा के साथ मिलेंगे और भी बहुत से फायदे

Jio Phone में उपलब्ध है Google का वॉयस असिस्टेंट 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एजीएम में जियो फोन मॉनसून हंगामा ऑफर का ऐलान किया था। इस ऑफर के लिए रजिस्टर करने के बाद आपको ई-मेल या SMS कंफर्मेशन आएगा। जियो फोन में गूगल का वॉयस असिस्टेंट भी उपलब्ध है। जियो फोन के लिए गूगल असिस्टेंट अंग्रेजी और हिन्दी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। जियो फोन में सिंगल नैनो-सिम स्लॉट है और एक माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। इसमें अल्फान्यूमेरिक कीबोर्ड है। फोन में 2.4 इंच का QUGA डिस्प्ले है। साथ ही, इसमें FM रेडियो और टॉर्च लाइट भी है।

टॅग्स :जियो फोनरिलायंस जियोजिओफीचर फोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की