लाइव न्यूज़ :

आ गया फिर से Jio Celebration Pack, मिलेगा 10GB डेटा फ्री, जानें कैसे पाएं

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 24, 2019 07:31 IST

इस ऑफर के तहत जियो यूजर्स के अकाउंट में 2GB डेटा ऑटोमैटिकली क्रेडिट हो रहा है। यूजर्स इस फोन में मौजूद Jio App में जाकर चेक कर सकते हैं कि उनके अकाउंट में फ्री डेटा क्रेडिट हुआ है या नहीं।

Open in App
ठळक मुद्दे5 दिन के हिसाब से यूजर्स को कुल 10 जीबी डेटा दिया जाएगायूजर्स को यह डेटा उनके द्वारा रीचार्ज किए गए प्लान से एक्स्ट्रा दिया जाएगाJio ने अपने Celebration Pack को री-इंट्रोड्यूस किया है

टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स को लुभाने के लिए हमेशा कोई खास ऑफर पेश करती है। एक बार फिर से कंपनी ने अपने Jio Celebration Pack को री-इंट्रोड्यूस किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को 5 दिन के लिए रोजाना 2 जीबी 4G डेटा फ्री दिया जा रहा है।

5 दिन के हिसाब से यूजर्स को कुल 10 जीबी डेटा दिया जाएगा। बता दें कि यूजर्स को यह डेटा उनके द्वारा रीचार्ज किए गए प्लान से एक्स्ट्रा दिया जाएगा।

इस ऑफर के तहत जियो यूजर्स के अकाउंट में 2GB डेटा ऑटोमैटिकली क्रेडिट हो रहा है। यूजर्स इस फोन में मौजूद Jio App में जाकर चेक कर सकते हैं कि उनके अकाउंट में फ्री डेटा क्रेडिट हुआ है या नहीं।

एक्स्ट्रा डेटा चेक करने के लिए ये स्टेप्स करें फॉलो..

1- इसके लिए यूजर्स के मोबाइल में Jio ऐप का होना जरूरी है। ऐप में जाने के बाद आपको दायीं ओर मेन्यू में जाना होगा।

2- यहां आपको My Plan का ऑप्शन मिलेगा। यहां क्लिक करने पर यह सेक्शन ओपन हो जाएगा।

3- अगर आपके अकाउंट में कॉम्प्लिमेंट्री डेटा प्लान एक्टिव हुआ है तो आपको यहां Jio Celebration Pack दिखेगा जिसमें प्लान के एक्सपायरी डेट के साथ 2जीबी डेटा उपलब्ध होगा।

बता दें कि जियो सेलिब्रेशन पैक में यूजर्स को केवल फ्री डेटा दिया जा रहा है और इसमें किसी प्रकार की फ्री कॉलिंग या एसएमएस सुविधा नहीं दी जा रही है।

गौर करें तो रिलायंस जियो के मार्केट में आने के बाद से यूजर्स को सस्ते डेटा और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिल रही है। ऐसे में जियो हमेशा ही अपने यूजर्स को लुभाने के लिए ऐसे प्लान्स ऑफर करता है जिससे कि यूजर्स को जियो की सर्विस लेना फायदेमंद लगे।

टॅग्स :रिलायंस जियोजियोजियो प्राइमटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की