लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में Jio ने लॉन्च किया वर्क फ्रॉम होम पैक, 1 साल की वैलिडिटी के साथ 6.5 रुपये प्रतिदिन में मिलेगा 2 जीबी डेटा

By सुमित राय | Updated: May 8, 2020 20:44 IST

रिलायंस जियो ने लॉकडाउन के दौरान ग्राहकों को वर्क फ्रॉम होम के लिए दो तरह के प्लान लॉन्च किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजियो ने वर्क फ्रॉम होम करने वाले ग्राहकों के लिए दो तरह के प्लान लॉन्च किए हैं।एक प्लान 1 साल की वैलिडिटी के साथ आता है और डेटा के साथ-साथ कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है।दूसरे प्लान में सिर्फ डेटा की जरूरत वाले कस्टमर्स के लिए डेटा ऐड ऑन पैक है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू है और इस कारण ज्यादातर कंपनियां अपने कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम हो करा रही हैं। ऐसे में डेटा की खपत बढ़ गई है और लोगों को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। रिलायंस जियो ने अपने कस्टमर्स का ख्याल रखते हुए स्पेशल 'Work From Home' प्लान पेश किए हैं।

रिलायंक जियो ने वर्क फ्रॉम होम करने वाले ग्राहकों के लिए दो तरह के प्लान लॉन्च किए हैं। एक प्लान 1 साल की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें डेटा के साथ-साथ कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है। वहीं दूसरे प्लान में सिर्फ डेटा की जरूरत वाले कस्टमर्स के लिए डेटा ऐड ऑन पैक है।

जियो का सलाना पैक

जियो ने लॉकडाउन में विशेष सलाना पैक को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 2399 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2 जीबी 4जी डेटा के अलावा अनलिमिटेड वॉयस और एसएमएस की सुविधा मिलेगी। ऐसे में हर दिन के हिसाब से देखें तो ग्राहकों को 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए सिर्फ 6.57 रुपये खर्च करने होंगे।

रिलायंस जिओ का एक पुराना सलाना पैक है, जिसकी कीमत 2121 रुपये है। इस पैक में ग्राहकों को 336 दिन की वेलिडिटी के साथ रोजाना 1.5 जीबी डेटा के अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलती है।

डेटा ऐड ऑन पैक

डेटा ऐड ऑन पैक को उन कस्टमर्स के लिए लॉन्च किया गया है, जिन्हें इस लॉकडाउन में ज्यादा डेटा की जरूरत है। ग्राहक अपने मौजूदा प्लान के साथ इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए 151 रुपये, 251 रुपये और 201 रुपये के रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है। अगर आपका हर रोज मिलने वाला हाई-स्पीड डेटा खत्म हो गया है तो आप जियो का यह प्लान ले सकते हैं।

151 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 30 जीबी डेटा, 201 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 40 जीबी डेटा और 251 रुपये वाले रिचार्च प्लान में 50 जीबी डेटा मिलता है। इन रिचार्ज प्लान में डेली डेटा पैक में कोई लिमिट नहीं है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

टॅग्स :रिलायंस जियोजियोकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की