लाइव न्यूज़ :

करीब 2 माह बाद दुनिया के सामने आए अलीबाबा ग्रुप के मालिक जैक मा, 100 ग्रामीण शिक्षकों से बोले- महामारी के बाद फिर से मिलेंगे

By अनुराग आनंद | Updated: January 20, 2021 13:37 IST

जैक मा ने एक बार फिर से 100 से ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ाने वाले शिक्षकों से बात की है। इस दौरान उन्होंने महामारी के बाद एक बार फिर से मिलने का दावा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी सरकार के माउथपीस ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक जैक मा रुरल टीजर्स समारोह में शामिल हुए थे।जैक मा ने ऑनलाइन माध्यम से जचीक के 100 ग्रामीण शिक्षकों से मुलाकात की।

नई दिल्ली: साल 2019 व 2020 के दौरान तक चीन के सबसे बड़े टेक कंपनी अलीबाबा के मालिक जैक मा अक्टूबर 2020 से गायब थे, करीब 2 माह बाद वह लोगों के बीच आए हैं। ऐसे में जैक मा के गायब रहने दौरान उनके बारे में तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगी थी। 

एनडीटीवी के मुताबिक, अब खबर है कि एक बार फिर से चीनी उद्योगपति जैक मा लोगों के बीच दिखे हैं। बता दें कि जैक मा के गुमशुदा होने को लेकर तरह-तरह की अफवाहें सामने आई जिसमें शंका जाहिर की गई कि कहीं चीन सरकार द्वारा उन्हें नजरबंद तो नहीं कर दिया गया है।

ऐसे में जैक मा के एक बार फिर से लोगों के बीच आना दुनिया भर में उनके लाखों शुभचिंतकों के लिए राहत भरा है। 20 जनवरी यानी आज एक वीडियो लिंक के जरिए ग्रामीण शिक्षकों के लिए एक सामाजिक कल्याण प्रोग्राम में जैक मा दिखाई दिए। 

बता दें कि चीन सरकार द्वारा अलीबाबा और एंट ग्रुप पर शिकंजा कसे जाने के बाद पहली बार जैक मा दुनिया के सामने आए हैं। चीनी सरकार के माउथपीस ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक जैक मा रुरल टीजर्स समारोह में शामिल हुए थे।

इस फाउंडेशन की शुरुआत साल 2015 में जैक मा द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से जचीक के 100 ग्रामीण शिक्षकों से मुलाकात की और कहा कि महामारी के खत्म होने के बाद फिर मिलेंगे।

 

बता दें कि शंघाई और हांगकांग में एंट की योजनाबद्ध दोहरी सूची से पहले चीन की वित्तीय नियामकों द्वारा 2 नवंबर को एंट मैनेजमेंट को समन जारी किया गया था। बीते साल एंट ग्रुप को झटका देते हुए स्थानीय सरकार ने जैक मा के 37 अरब डॉलर को निलंबित कर दिया था।

टॅग्स :जैक माचीनअलीबाबा ग्रुप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की