लाइव न्यूज़ :

IRCTC के वेबसाइट और मोबाइल ऐप में था बग, 2 साल बाद कंपनी को मिली जानकारी

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 14, 2018 12:03 IST

भारतीय रेलवे की टिकट बुक करने वाली वेबसाइट IRCTC और उसके मोबाइल ऐप में एक बग (वायरस) था जिस कारण लाखों रेल यात्रियों का डेटा खतरे में पड़ गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबग कंपनी की वेबसाइट और ऐप में उस लिंक में मिला था वेबसाइट और मोबाइल ऐप लिंक में एक बग अगस्त में पाया गया बग के चलते 2,00,000 यात्रियों के डेटा खतरे में थे

नई दिल्ली, 14 नवंबर: देश की सबसे बड़ी टिकटिंग वेबसाइट IRCTC को अपनी वेबसाइट और ऐप में एक बड़ी खामी नजर आई है जिसे दूर करने में कंपनी को 2 साल लग गए। कंपनी ने 2 साल बाद साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी एक गलती को ठीक किया है। गौर करने वाली बात यह है कि अगर हैकरों ने इस खामी का लाभ उठाया होता तो लाखों यात्रियों की निजी जानकारियां उनके हाथ लग गई होती। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से रोजाना 6 लाख टिकट की बुकिंग की जाती है। अब तक ये जानकारी नहीं मिली है कि किसी यात्री का डेटा चोरी हुआ है या नहीं।

IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप लिंक में एक बग (एक प्रकार का वायरस) अगस्त में पाया गया था जिसका पता सिक्योरिटी रिसर्चर अविनाश जैन ने लगाया। यह बग कंपनी की वेबसाइट और ऐप में उस लिंक में मिला था जिससे फ्री में इंश्योरेंस के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कंपनी से कनेक्ट किया जाता था। इस बग के जरिए हैकर्स को यात्री के नाम, उम्र, लिंग और इंश्योरेंस नॉमिनी जानकारी मिल सकती थी। जैन ने कहा कि हम बग ढूंढने के बाद 10 मिनट के भीतर ही 1,000 यात्रियों की डिटेल्स पढ़ने में सक्षम थे। इस दिक्कत की जानकारी जैन ने IRCTC को भी दी थी।

रिसर्चर अविनाश जैन के अनुसार इस बग के चलते 2,00,000 यात्रियों के डेटा खतरे में थे। इस बग का पता IRCTC को 14 अगस्त 2018 को चला जिसे 29 अगस्त को फिक्स कर दिया गया। भारतीय रेलवे ने 1 सितंबर से फ्री में दिए जाने वाले ट्रैवल इंश्योरेंस सेवा को बंद करने का निर्णय लिया था। जिसके बाद ट्रैवल इंश्योरेंस चुनने का विकल्प पूरी तरह से यात्रियों की मर्जी पर छोड़ दिया गया।

बता दें कि साल 2016 दिसंबर में IRCTC ने फ्री ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा शुरू की थी। ये सेवा वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए बुक किए गए टिकट पर थी। इसके जरिए यात्री की पूरी जानकारी इंश्योरेंस कंपनी के पास जाती थी। बुकिंग के बाद इंश्योरेंस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर नॉमिनी की जानकारी भरनी होती थी। इसके जरिए ही यात्रियों का डेटा लीक होने की संभावना थी। ये बग श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी से जुड़े ट्रैवल इंश्योरेंस की सेवा में ही मिला है। बाकि 2 कंपनी ICICI लोंबार्ड और रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस के लिंक में ये बग नहीं था। अब इसे ठीक कर दिया गया है।

टॅग्स :आईआरसीटीसीमोबाइल ऐपभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की