लाइव न्यूज़ :

Instagram के इन ट्रिक्स को यूज कर आप भी बन सकते हैं स्टार, फोटोज पर मिलेंगे खूब लाइक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 19, 2018 18:01 IST

हम इंस्टाग्राम के 5 ट्रिक्स और शॉर्टकट के बारे में बताने जा रहे हैं। ये ट्रिक्स आपको दूसरे यूजर्स के मुकाबले ज्यादा पॉपुलर बनाएंगी।

Open in App

फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम अब यूजर्स की पहली पसंद बनता जा रहा है। यूजर्स अब फेसबुक के मुकाबले इंस्टाग्राम में ज्यादा समय बिताते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, सोशल नेटवर्किंग साइट्स में तीसरा और सबसे पॉपुलर नंबर पर इंस्टाग्राम है। इंस्टाग्राम का इतने सालों से इस्तेमाल करने के बाद भी कुछ ऐसी चीजें है जो यूजर्स को नहीं मालूम होती है। अगर आप भी इंस्टाग्राम यूजर हैं और इंस्टा पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाना चाहते हैं, तो यहां आपको हम इंस्टाग्राम के 5 ट्रिक्स और शॉर्टकट के बारे में बताने जा रहे हैं। ये ट्रिक्स आपको दूसरे यूजर्स के मुकाबले ज्यादा पॉपुलर बनाएंगी।

आइये जानते हैं इन शॉर्टकट्स के बारे में...

इंस्टाग्राम में अपने एकाउंट को बनाएं प्राइवेट

अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपके एकाउंट में होने वाले अपडेट और पोस्ट पब्लिकल दिखाई दें तो ऐसा मुमकिन है। इसके लिए अपने प्रोफाइल में ऊपर दायीं ओर 3 डॉट दिखाई देंगे, इस पर क्लिक करें जो ऑप्शन दिखाई देंगे उसमें से आपको प्राइवेसी ऑप्शन को ऑन करना होगा।

इसे भी पढ़ें: Idea का यह प्लान एयरटेल और जियो का देगा टक्कर, मिल रहा अनलिमिटेड कॉल, डाटा और SMS

इंस्टाग्राम में इस्तेमाल करें फिल्टर्स एंड मोड्स

इंस्टाग्राम में नॉर्मल, सुपरजूम, रिवाइंड और हैंड फ्री जैसे कई अलग मोड्स शामिल किए गए है। इनका इस्तेमाल करने के लिए आपको सिर्फ शटर बटन के नीचे के हिस्से को दायीं ओर से बायीं ओर स्क्रॉल करके बदल सकते है।

इंस्टाग्राम में चेक करें दूसरों की एक्टिविटी

आप इंस्टाग्राम पर देख सकते है कि आपके दोस्त किसे फॉलो कर रहे है। सिर्फ इतना ही, आप उनके कमेंट्स और लाइक की हुई पोस्ट भी देख सकते है। ऐसा करने के लिए आपको सिर्फ Heart शेप में बने ऑप्शन को टैप करना होगा और ये आपको उनकी पोस्ट के कमेंट और लाइक दिखायेगा। इसके अलावा, आप दायीं ओर स्वाइप करके अपने फ्रेंड्स की एक्टिविटी देख सकते है।

इंस्टाग्राम में फ्रेंड्स को करें इनवाइट

इंस्टाग्राम पर आप अपने फेसबुक से जुड़ें दोस्तों और फोन कॉन्टैक्ट वाले दोस्तों और रिश्तेदारों को भी इनवाइट कर सकते हो। दोस्तों को इनवाइट करने के लिए अपने प्रोफाइल पर जाएं। प्रोफाइल के ऊपर दायीं ओर आपको तीन डॉट नजर आएंगे उन पर क्लिक करें। यहां आपको इनवाइट फ्रेंड्स का ऑप्शन नजर आएगा उसे सेलेक्ट करें।

इसे भी पढ़ें: Facebook हटाएगा 'टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन' से बग

इंस्टाग्राम में दायीं ओर स्वाइप कर बनाएं स्टोरी

अगर आप इंस्टाग्राम से फोटो क्लिक करना चाहते है तो ऐप में कैमरा ओपन करने के लिए आपको प्रोफाइल में जाना होगा। अब दायीं ओर स्वाइप करने से कैमरा खुल जाएगा। अब आप कैमरा से वीडियो और फोटो क्लिक कर सकते है और उसकी स्टोरी बना सकते है।

टॅग्स :इंस्टाग्रामसोशल मीडियाइंस्टाग्राम फॉलोवर्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की