लाइव न्यूज़ :

इंस्टाग्राम ने यूजर्स के लिए लांच किया नया फीचर, जानें कैसे डिलीट फोटो व वीडियो कर सकेंगे रीस्टोर

By अनुराग आनंद | Updated: February 4, 2021 13:31 IST

इंस्टाग्राम ने कहा कि यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर ही इस फीचर को लागू किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देइस फीचर के जरिए यूजर्स हाल-फिलहाल में डिलीट किए अपने फोटो, वीडियो या पोस्ट को फोन में रीस्टोर कर सकेंगे। इस फोल्डर में स्टोरीज महज 24 घंटे ही रहेंगी, जबकि बाकी मीडिया फाइल्स 30 दिनों तक रहती हैं।

नई दिल्ली: अभी के समय में इंस्टाग्राम सर्वाधिक लोकप्रिय सोशल मीडिया साइट में से एक है। फेसबुक के मालिकाना हक वाली कंपनी इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स को तोहफा देते हुए एक नया फीचर लॉन्च किया है।

अपने यूजर्स को ध्यान में रखकर इंस्टाग्राम ने ये फीचर्स लांच किए हैं। नए फीचर की खास बात ये है कि यूजर्स हाल-फिलहाल में डिलीट किए अपने फोटो, वीडियो या पोस्ट को फोन में रीस्टोर कर सकेंगे। 

बता दें कि एक ब्लॉग के जरिए फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने इस कमाल के फीचर के बारे में जानकारी दी है। इंस्टाग्राम को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स इस फीचर के बारे में जानकर बेहद खुश हैं। इंस्टाग्राम ने कहा कि यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर ही इस फीचर को लागू किया गया है। 

जानें कितने दिनों तक रहेगी मीडिया फाइल्स-

इंस्टाग्राम अकाउंट में एक नए फीचर के रूप में रिसेंटली डिलीटेड फोल्डर जुड़ गया है। इसमें हाल के दिनों में डिलीट किए गए फोटो-वीडियो होंगी। इस फोल्डर में स्टोरीज महज 24 घंटे ही रहेंगी, जबकि बाकी मीडिया फाइल्स 30 दिनों तक रहती हैं।

यूजर्स को इस बात का ध्यान रखना होगा कि 24 घंटे के बाद वह डिलीटेड स्टोरीज को रीस्टोर नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा रिसेंटली डिलीटेड फीचर के जरिए यूजर्स रील्स और आईजीटीवी वीडियोज भी रीस्टोर कर सकते हैं।

जानें इस फीचर को आप कैसे इस्तेमाल कर पाएंगे-

रिसेंटली डिलीटेड फीचर को आप बेहद आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि इस नए फीचर को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको रिसेंटली डिलीटेड फीचर को इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए पहले आप अपना ऐप को अपडेट करें। इसके बाद ऐप की सेटिंग में जाकर अकाउंट में जाएं। फिर रिसेंटली डिलीटेड के ऑप्शन को चुनें।

टॅग्स :इंस्टाग्रामभारतसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की