लाइव न्यूज़ :

Instagram लाया ‘Nametag’ फीचर, अब चुटकियों में बढ़ेंगे Followers

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 6, 2018 17:07 IST

नेमटैग एक तरह का कस्टमाइजेबल आइडेंटिफिकेशन कार्ड है जिसे आप QR कोड की तरह भी समझ सकते हैं। इसे स्कैन करके आप अपने किसी दोस्त या जानने वाले के इंस्टाग्राम प्रोफाइल को खोज सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: पॉपुलर फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए लगातार नए-नए फीचर जारी करता है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म Instagram ने ‘Nametag’ नाम का एक नया फीचर लॉन्च किया है। इसके जरिए यूजर्स आसानी से अपने दोस्तों को अपने प्रोफाइल में जोड़ सकते हैं। इससे वो आसानी से अपने फॉलोअर्स बढ़ा सकते हैं। इस फीचर की मदद से आप बिना सर्च किए ही किसी यूजर को फॉलो कर सकते हैं।

नेमटैग एक तरह का कस्टमाइजेबल आइडेंटिफिकेशन कार्ड है जिसे आप QR कोड की तरह भी समझ सकते हैं। इसे स्कैन करके आप अपने किसी दोस्त या जानने वाले के इंस्टाग्राम प्रोफाइल को खोज सकते हैं।

‘Nametag’ कैसे होता है इस्तेमाल

1. 'nametag' का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने प्रोफाइल पर जाएं।

2. फिर यहां से ऊपर दाईं तरफ 'menu' बटन पर टैप करें।

3. इसके बाद 'Nametag' को सिलेक्ट करें।

4. अब ऊपर दिए गए किसी बटन को टैप करके या स्क्रीन पर कहीं भी टच करके आप अपने Nametag को पर्सनलाइज कर सकते हैं।

5. ऐसा करके आप दूसरे डिजाइन जैसे कलर्स, ईमोजी और तरह-तरह के स्टिकर्स के साथ अपनी सेल्फी को भी ट्राइ कर सकते हैं।

6. किसी के 'Nametag' को स्कैन करने के लिए आप या तो कैमरे में दाईं ओर स्वाइप कर सकते हैं या फिर 'Scan a nametag' पर टैप करके कैमरे में एंटर कर सकते हैं।

7. फेसबुक और व्हाट्सऐप की तरह मैसेज करके आप अपने 'nametag' को दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

बता दें कि नेमटैग्स फीचर का इस्तेमाल एंड्रॉयड और iOS यूजर दोनों के लिए उपलब्ध है। ऐप अपडेट कर लें ये फीचर आपके ऐप में भी मिलेगा।

टॅग्स :इंस्टाग्रामइंस्टाग्राम फॉलोवर्ससोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की