लाइव न्यूज़ :

पंचहोल डिस्प्ले के साथ सबसे कम कीमत में लॉन्च हुआ Infinix S5 Lite, फोन में है तीन कैमरे

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 15, 2019 16:52 IST

Infinix S5 Lite के लॉन्च से पहले ही कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी मिल चुकी थी। अब इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देInfinix S5 Lite के बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया हैफोन में पंचहोल वाला 6.6 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगाग्राहक इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर खरीद सकेंगे

स्मार्टफोन कंपनी ने भारत में आज अपने सबसे खास स्मार्टफोन Infinix S5 Lite को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले इस फोन से जुड़े कई टीजर जारी हुए थे, जिनमें कीमत से लेकर फीचर्स तक की जानकारी मिली थी। अब ग्राहक इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर खरीद सकेंगे।

तो आइए जानते हैं इंफिनिक्स एस5 लाइट की कीमत और फीचर्स के बारे में...

Infinix S5 Lite की कीमत

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 7,999 रुपये की कीमत में बाजार में उतारा है। इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, कलर की अगर बात करें तो इसे Flipkart पर तीन कलर में खरीदा जा सकेगा मिडनाइट ब्लैक, क्वेटजल श्यान (Quetzal Cyan) और वायलेट।

Infinix S5 Lite के स्पेसिफिकेशन 

इस फोन को पंचहोल वाला 6.6 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही कंपनी ने इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी है, जिसको 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

कंपनी Infinix S5 Lite के बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और लो लाइट सेंसर मौजूद है। साथ ही ग्राहक 16 मेगापिक्सल वाले एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) फ्रंट कैमरा से बेहतरीन सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स को एलईडी लाइट का सपोर्ट मिला है।

इंफिनिक्स ने इस फोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, 4जी Volte और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही यूजर्स को 4,000 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट मिलेगा।

टॅग्स :इनफिनिक्सस्मार्टफोनमोबाइलफ्लिपकार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की