लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर बैन के बाद नाइजीरिया के सोशल मीडिया मार्केट पर कू की नजर, स्थानीय नई भाषाएं जोड़ने की जताई इच्छा

By अभिषेक पारीक | Updated: June 5, 2021 22:19 IST

नाइजीरिया में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर को अनिश्चितकाल के लिए बैन कर दिया गया है। जिसके बाद भारतीय माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ने कहा है कि वह नाइजीरिया में भी उपलब्ध है।

Open in App
ठळक मुद्देमाइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ने कहा है कि वह नाइजीरिया में भी उपलब्ध है।  कू ने नाइजीरिया की स्थानीय भाषाएं जोड़ने की भी इच्छा जताई है। राष्ट्रपति के ट्वीट को हटाने के बाद नाइजीरिया में ट्विटर को बैन कर दिया गया है। 

नाइजीरिया में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर को अनिश्चितकाल के लिए बैन कर दिया गया है। जिसके बाद भारतीय माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ने कहा है कि वह नाइजीरिया में भी उपलब्ध है और अब नाइजीरिया में अपने मार्केट के विस्तार के लिए तैयार है। कू ने नाइजीरिया में नई स्थानीय भाषाएं जोड़ने की भी इच्छा जताई है। 

कू के सह-संस्थापक और सीईओ अप्रमेय राधाकृष्ण ने कहा कि यह कू का मंच अब नाइजीरिया में भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि हम स्थानीय भाषाएं जोड़ने पर विचार कर रहे हैं। हमारा मंच नाइजीरिया के बाजार में विस्तार के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कू अपने परिचालन वाले देशों में स्थानीय कानूनों का पूरी तरह अनुपालन करेगी। 

पिछले साल शुरू हुआ था कू 

पिछले साल ही अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिदावत ने कू की शुरुआत की थी। इसके जरिये यूजर्स को अपनी बात कहने और भारतीय भाषाओं के साथ जुड़ने का अवसर मिलता है। देश में कू हिंदी, तेलुगु और बंगाली सहित कई अन्य भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध है। 

आत्मनिर्भर एप इनोवेशन चैलेंज जीता

वहीं पिछले साल अगस्त में आयोजित आत्मनिर्भर एप इनोवेशन चैलेंज में भी कू एप विजेता रहा था। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से कू एप के इस्तेमाल का आह्वान किया था। उसके बाद से ही कू तेजी से चर्चा में आया। 

ट्विटर को इसलिए झेलना पड़ा बैन 

गौरतलब है कि ट्विटर को नाइजीरिया में अनिश्चित काल के लिए बैन कर दिया गया है। यह कदम ट्विटर द्वारा नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी की पोस्ट को हटाने के बाद उठाया गया है। राष्ट्रपति बुहारी ने अपनी इस पोस्ट में क्षेत्रीय अलगाववादी ताकतों को दंडित करने की बात कही थी।

टॅग्स :टेक्नोट्विटरनाइजीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की