लाइव न्यूज़ :

ये 4 तरह के चाइनीज ऐप भारत से करते हैं जबरदस्त कमाई, इंडिया में बैन लगने से हालत होगी पस्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2020 15:09 IST

भारत, चीन सीमा विवाद के बाद देशभर में कई लोगों ने अपने घर के चाइनीज प्रॉडक्ट्स को सड़कों पर निकाल कर फेंक दिया। इसके साथ ही चाइनीज प्रॉडक्ट्स की बिक्री पर रोक की भी मांग तेज हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत का मोबाइल एप बाजार चीन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। भारत के करीब 80 करोड़ लोग स्मार्टफोन पर वीडियो देखते औऱ बनाते हैं, न्यूज पढ़ते हैं, गेम खेलते हैं और सोशल मीडिया एप्स का इस्तेमाल करते हैं।मोबाइल एप्स के बाजार में चीन की तीन बड़ी कंपनियों Baidu, Alibaba और Tencent का कब्जा है। चाइनीज एप को बंद करने के सरकार के फैसले से इन कंपनियों को बड़ा झटका लगा है।

भारत-चीन सीमा विवाद के बाद चीनी प्रॉडक्ट के बहिष्कार की मांग लंबे समय से हो रही थी। वहीं अब भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर 59 चाइनीज ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को भी अपने नेटवर्क पर इन एप्स को ब्लॉक करने के लिए कहा है। 

इन 59 एप्स में टिकटॉक, हेलो जैसे लोकप्रिय ऐप के साथ डॉक्यूमेंट स्कैनर एप कैम स्कैनर का नाम भी है। ये चाइनीज ऐप भारत में कमाई करने में भी आगे रहे..

भारत का मोबाइल ऐप बाजार चीन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। भारत के करीब 80 करोड़ लोग स्मार्टफोन पर वीडियो देखते औऱ बनाते हैं, न्यूज पढ़ते हैं, गेम खेलते हैं और सोशल मीडिया ऐप का इस्तेमाल करते हैं। भारत में चीन की कमाई 4 तरह के ऐप से सबसे ज्यादा होती है। शॉर्ट वीडियो एप और डू इट योरसेल्फ (DIY) ऐप का बड़ा बाजार है।

पहले नंबर पर शॉपिंग करने और लोन देने वाले ऐप हैं।दूसरे नंबर पर मेकअप, सेल्फी, फोटो एडिटिंग ऐप हैं।तीसरे नंबर पर साउंड रिकॉर्डर, कॉल रिकॉर्डर, स्क्रीन रिकॉर्डर जैसे ऐप हैं।चौथे नंबर पर चाइनीज प्रोपेगेंडा को भारत में फैलाने वाले ऐप।

मोबाइल एप्स के बाजार में चीन की तीन बड़ी कंपनियों Baidu, Alibaba और Tencent का कब्जा है। चाइनीज ऐप को बंद करने के सरकार के फैसले से इन कंपनियों को बड़ा झटका लगा है। चाइनीज ऐप का भारत में कितना बड़ा बाजार है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टिकटॉक के कुल यूजर्स के 30 फीसदी यूजर्स भारत में ही हैं। टिकटॉक की कमाई का 10 फीसदी हिस्सा भारत से जाता है।

टॅग्स :चीनटिक टोक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की