लाइव न्यूज़ :

Idea का Jio को करारा जवाब, लॉन्च किया नया प्लान, मिलेगा 28 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 2, 2018 16:28 IST

Idea और Vodafone अब मर्ज होकर Vodafone Idea Limited बन गई हैं। आइडिया ने भी अपना 159 रुपये में प्लान पेश कर दिया है। इस प्लान में Vodafone के 159 रुपये वाले पैक के फायदा मिलता है।

Open in App
ठळक मुद्देIdea के इस प्लान में हर दिन 1 जीबी डेटा मिलेगाIdea का यह पैक Jio के 149 रुपये वाले रीचार्ज पैक को टक्कर देगा।Vodafone के बाद आइडिया ने पेश किया 159 रुपये वाला प्लान

नई दिल्ली, 2 नवंबर: वोडाफोन के बाद आइडिया ने भी अपना 159 रुपये में प्लान पेश कर दिया है। इस प्लान में Vodafone के 159 रुपये वाले पैक के फायदा मिलता है। नए रीचार्ज पैक में यूजर्स को हर रोज 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। बता दें कि हाल ही में दोनों टेलीकॉम कंपनियों वोडाफोन और आइडिया का विलय है। जिसके बाद दोनों कंपनियां अपने मौजूदा प्लान में बदलाव कर रही है। इसका उद्देश्य दोनों ही नेटवर्क से जुड़े सब्सक्राइबर को एक जैसे फायदे मिलें। Idea और Vodafone अब मर्ज होकर Vodafone Idea Limited बन गई हैं।

Idea का यह पैक Jio के 149 रुपये वाले रीचार्ज पैक को टक्कर देगा। इस पैक में जियो यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी 4G डेटा मिलता है।

Idea का 159 रुपये वाला प्लान

आइडिया के 159 रुपये वाले रीचार्ज पैक के अन्तर्गत यूजर्स को वॉयस कॉल, कुल 28 जीबी डेटा और रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। आइडिया यूजर्स इन सुविधाओं का लाभ 28 दिनों तक उठा सकते हैं। बता दें कि यूजर्स को 250 मिनट और हफ्ते में 1000 मिनट मिनट मिलेंगे। वहीं, इस प्लान में रोमिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर दिन तेज़ स्पीड में 1 जीबी डेटा दिया जाएगा।

Telecom Talk रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्लान को अभी सभी आइडिया नंबर के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है। यह प्लान आपके नंबर पर उपलब्ध है या नहीं यह जानने के लिए आप आइडिया की वेबसाइट या ऐप पर अपने नंबर से जुड़े ऑफर की जांच कर सकते हैं।

Jio के 149 रुपये वाले प्लान से होगी टक्कर

Reliance Jio के 149 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, रोजाना 100 एसएमएस और 1.5 जीबी 4जी डेटा का ऑफर मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दिया जाता है।

टॅग्स :आईडियावोडाफ़ोनजियोटेलीकॉमप्रीपेड प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की