लाइव न्यूज़ :

Huawei Y9 Prime 2019 की पहली सेल आज, तीन रियर कैमर से है लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 7, 2019 10:54 IST

Huawei Y9 Prime 2019 की बिक्री आज अमेजन पर शुरू होगी। यह सेल Amazon Freedom Sale का हिस्सा होगी।

Open in App
ठळक मुद्देHuawei Y9 Prime 2019 में है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमराहुवावे वाई9 प्राइम 2019 की इनबिल्ट स्टोरेज का एक मात्र विकल्प हैकिरिन 710एफ प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम हैं हुवावे वाई9 प्राइम 2019 में

Huawei Y9 Prime 2019 Sale:स्मार्टफोन मेकर कंपनी हुआवे के लेटेस्ट स्मार्टफोन Y9 Prime 2019 को आज बिक्री के लिए सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। Huawei Y9 Prime 2019 की बिक्री आज दोपहर 12 बजे अमेजन (प्राइम मेंबर्स के लिए) पर शुरू होगी। यह सेल Amazon Freedom Sale का हिस्सा होगी।

वहीं, दूसरे ग्राहकों के लिए इस फोन की बिक्री 7 अगस्त की मध्यरात्रि यानी 8 अगस्त से शुरू होगी। दूसरी ओर, हुवावे वाई9 प्राइम 2019 की ऑफलाइन बिक्री 12 अगस्त से क्रोमा, पूर्विका और अन्य रिटेल आउटलेट पर शुरू होगी।

Huawei Y9 Prime 2019 की भारत में कीमत, सेल ऑफर

भारतीय बाजार में हुआवे वाई9 प्राइम 2019 को 15,990 रुपये में बेचा जाएगा। इसे सिर्फ एक ही स्टोरेज वेरिएंट 128 जीबी में पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन एमराल्ड ग्रीन और सेफायर ब्लू रंग में उपलब्ध होगा।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो अमेज़न पर 500 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा एसबीआई कार्ड इस्तेमाल करने वालों को 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। बिना ब्याज वाले ईएमआई विकल्प के अलावा 1,500 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा।

वहीं, रिलायंस जियो की ओर से Huawei Y9 Prime 2019 के साथ Reliance Jio की ओर से 2200 रुपये का कैशबैक और 125 जीबी 4G डेटा मिलेगा।

Huawei Y9 Prime 2019 specifications, features

हुआवे वाई9 प्राइम 2019 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलेगा। फोन में 6.59 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) टीएफटी स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें ऑक्टा-कोर किरिन 710एफ प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो हुवावे वाई9 प्राइम 2019 तीन रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा वाइड एंगल से लैस 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर है जो पॉप-अप सेल्फी मॉड्यूल का हिस्सा है।

इसके अलावा हुआवे वाई9 प्राइम 2019 की इनबिल्ट स्टोरेज का एक मात्र विकल्प है- 128 जीबी। जरूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

टॅग्स :हुआवेस्मार्टफोनमोबाइलअमेजनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की