लाइव न्यूज़ :

दमदार कैमरे वाला Huawei P30 Pro और P30 Lite भारत में लॉन्च, ये हैं खूबियां

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 9, 2019 18:29 IST

हुआवे पी30 प्रो स्मार्टफोन क्वॉड कैमरा सेटअप और फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। प्रीमियम फीचर्स के साथ वाला यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है कि इसका कैमरा बेहद खास है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे एडवांस कैमरा है।

Open in App

चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी हुआवे ने भारत में आज अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Huawei P30 Pro और Huawei P30 Lite को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इन दोनों स्मार्टफोन को दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान पेश किया है। 

हुआवे पी30 प्रो स्मार्टफोन क्वॉड कैमरा सेटअप और फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। प्रीमियम फीचर्स के साथ वाला यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है कि इसका कैमरा बेहद खास है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे एडवांस कैमरा है।

Huawei P30 Pro कीमत

Huawei P30 Pro का एक वेरिएंट लॉन्च हुआ है। इस 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 71,990 रुपये रखी गई है।

Huawei P30 Pro का कैमरा है खास

Huawei P30 Pro के कैमरे में कई खास फीचर्स दिए गए हैं। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 20 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड ऐंगल सेंसर (f/2.2 aperture) और एक टेलिफोटो 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। साथ ही फोन में 5x पेरीस्कोप जूम भी मौजूद है। वहीं, फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें अल्ट्रावाइड ऐंगल मोड भी मिल जाता है।

Huawei P30 Pro के फीचर्स

हुआवे पी30 प्रो में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है और इसके लिए ओलेड पैनलका यूज किया गया है। हालांकि P30 की डिस्प्ले 6.1 इंच की ही है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले में ही इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। ये स्मार्टफोन Android 9 Pie बेस्ड EMUI 9.1 पर काम करता है और डिस्प्ले बेजल लेस है, लेकिन ऊपर वॉटर ड्रॉप नॉच दिया गया है।

Huawei P30 Pro में ऑक्टाकोर Kirin 980 प्रॉसेसर दिया गया और इसके साथ Mali G76 जीपीयू दिया गया है. कंपनी का दावा है कि इसमें दो न्यूरल प्रॉसेसिंग युनिट्स हैं जो मशीन लर्निंग वाले टास्क और इमेज करेक्शन का काम करता है। मेमोरी की बात करें तो हुआवे पी30 प्रो में 8 जीबी रैम के साथ तीन इंटरनल मेमोरी वेरिएंट्स दिए गए हैं –इनमें 128 जीबी/256 जीबी/512 जीबी शामिल है।

हुआवे पी30 प्रो में 4,200mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन के दूसरे वेरिएंट P30 में 3,600mAh की बैटरी दी गई है. इस स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। खास बात ये है कि इसमें 40 W सुपर चार्ज टेक का सपोर्ट भी है।

Huawie P30 Pro को IP68 की रेटिंग भी मिली है यानी ये वॉटर और डस्ट प्रूफ है. इसके अलावा कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन में ग्रेफेन फिल्म कूलिंग सिस्टम भी है जो स्मार्टफोन में हीट मैनेजमेंट के लिए है।

Huawei P30 Lite भी लॉन्च

6.5 इंच डिस्प्ले के साथ Hisilicon Kirin 710 (12 nm) Octa-core (4x2.2 GHz Cortex-A73 & 4x1.7 GHz Cortex-A53) प्रॉसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी है। दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम दिया गया है।

P30 Lite में ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं - प्राइमरी लेंस 24 मेगापिक्सल का है जो वाइड एंगल है, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का है और ये अल्ट्रावाइड है, तीसरा कैमरा डेप्थ सेंसिंग के लिए है और ये 2 मेगापिक्सल का है. फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस का भी सपोर्ट है। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Huawei P30 Lite में USB Type C सपोर्ट है और फास्ट चार्जिंग भी है। बैटरी 3,340 mAh की है और इसे 18W फास्ट चार्जर से चार्ज कर सकते हैं। इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर डिस्प्ले के बजाए रियर पैनल पर दिया गया है। Huawei P30 Lite Android 9.0 Pie बेस्ड हुआवे के कस्टम यूजर इंटरफेस पर चलता है जो काफी अजीब है और कंपनी को इसे इंप्रूव करना चाहिए।

Huawei P30 Pro कीमत

Huawei P30 Lite के 4GB वेरियंट की कीमत 19,990 रुपये और 6GB वेरियंट की कीमत 22,990 रुपये रखी गई है। यह फोन मिडनाइट ब्लैक, पीकॉक ब्लू और पर्ल वाइट कलर में उपलब्ध होगा।

टॅग्स :हुआवेस्मार्टफोनमोबाइलअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की