लाइव न्यूज़ :

HP Dragonfly G4 laptop: एचपी ड्रैगनफ्लाई जी4 लैपटॉप पेश, वजन एक किग्रा से भी कम, जानिए कीमत और फीचर्स

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 4, 2023 12:47 IST

HP Dragonfly G4 laptop: अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एचपी ने एचपी ड्रैगनफ्लाई जी4 लैपटॉप पेश किए। कीमत 2.20 लाख रुपये से शुरू है।

Open in App
ठळक मुद्देलैपटॉप का वजन एक किलोग्राम से भी कम है।13वीं पीढ़ी के इंटेल कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित हैं।कंपनी की वेबसाइट और चुनिंदा एचपी स्‍टोर्स पर उपलब्‍ध है।

HP Dragonfly G4 laptop: पीसी निर्माता एचपी ने भारत में ड्रैगनफ्लाई जी4 लैपटॉप लॉन्च किया है। नए एचपीलैपटॉप का वजन एक किलोग्राम से कम है। लैपटॉप 2,20,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है। ये 13वीं पीढ़ी के इंटेल कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित हैं।

बयान के अनुसार, इसकी कीमत 2,20,000 रुपये से शुरू है और फिलहाल यह कंपनी की वेबसाइट और चुनिंदा एचपी स्‍टोर्स पर उपलब्‍ध है। एचपी इंडिया के वरिष्ठ निदेशक (पर्सनल सिस्टम्स) विक्रम बेदी ने कहा कि भारत में हाइब्रिड (घर और कार्यालय, दोनों स्थानों से काम) कार्यशैली वास्तविकता बन गई है।

इस क्षेत्र में अंतर को भरने के अवसरों को पहचानते हुए यह उत्पाद लाया गया है। लैपटॉप एचपी के ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा एचपी वर्ल्ड रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा। एचपी ड्रैगनफ्लाई जी4 स्लेट ब्लू और नेचुरल सिल्वर दो रंग विकल्पों में उपलब्ध है। एचपी ड्रैगनफ्लाई जी4 स्पेसिफिकेशन, फीचर्स HP Dragonfly G4 लैपटॉप में 3:2 आस्पेक्ट रेशियो वाला 13.5-इंच WUXGA+ डिस्प्ले है, जो टचस्क्रीन और OLED विकल्प प्रदान करता है।

लैपटॉप विंडोज़ 11 प्रो के साथ आता है। 32 जीबी रैम और 2 टीबी मेमोरी के साथ 13वीं पीढ़ी के इंटेल कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है। HP Dragonfly G4 लैपटॉप में वीडियो मीटिंग के लिए 88-डिग्री फ़ील्ड ऑफ़ व्यू कैमरा के साथ 5MP कैमरा भी है। कंपनी पैकेजिंग और चेसिस के लिए पर्यावरण-अनुकूल सामग्री का उपयोग कर सकते हैं।

एचपी ड्रैगनफ्लाई जी4 का वजन 1 किलोग्राम से कम है और इसमें हाइब्रिड-रेडी डिज़ाइन है, जो इसे हल्का और पोर्टेबल बनाता है। कंपनी ने इस महीने भारत के बाजार के लिए HP Envy x360 15 लैपटॉप लॉन्च किया है, जो IMAX एन्हांस्ड सर्टिफाइड डिस्प्ले, इंटेल और AMD दोनों प्रोसेसर विकल्प, 15.6-इंच डिस्प्ले और बहुत कुछ के साथ आता है। भारत में 78,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया।

टॅग्स :एचपीलैपटॉपइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारडूबते डेल्टा और संकट में देश का भविष्य?, देश की खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की रीढ़

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की