लाइव न्यूज़ :

एक ही स्मार्टफोन में चलाना चाहते हैं दो व्हाट्सएप अकाउंट, ये है सबसे आसान तरीका

By रजनीश | Updated: July 19, 2020 20:10 IST

यदि आप ऑफिस से जुड़े कार्यों के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं और घर-परिवार के लिए भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं और दोनों को अलग-अलग रखना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताई गई ट्रिक से आप दो व्हाट्सएप एक ही स्मार्टफोन में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआजकल के सभी स्मार्टफोन में ऐप क्लोनिंग फीचर मौजूद होता है। ये क्लोन फीचर ही है जिसकी मदद से आप अपने एक ही मोबाइल में दो व्हाट्सएप अकाउंट चला सकते हैं।

आप एक से अधिक व्हाट्सएप चलाना चाहते हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल व्हाट्सएप अकाउंट को अलग रखना चाहते हैं तो लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कि एक ही मोबाइल में दो व्हाट्सएप कैसे चलाएं तो हम आपको बता रहे हैं एक बेहतरीन विकल्प। 

आजकल के सभी स्मार्टफोन में ऐप क्लोनिंग फीचर मौजूद होता है। इसकी मदद से आप किसी ऐप का क्लोन (ठीक उसी तरह का दूसरा एप) तैयार कर सकते हैं और उसे असली ऐप की तरह ही इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 

ये क्लोन फीचर ही है जिसकी मदद से आप अपने एक ही मोबाइल में दो व्हाट्सएप अकाउंट चला सकते हैं। इसके लिए आप नीचे बताए गए स्टेप को क्रम से फॉलो करते जाएं और आपके व्हाट्सएप का क्लोन तैयार हो जाएगा..

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के सेटिंग में जाएं। इसके बाद नीचे स्क्रॉल करें और ऐप मैनेजर या फिर एप्लीकेशन एंड परमिशन के विक्लप पर क्लिक करें। यहां आपको एप क्लोनर या फिर एप क्लोन (App Clone) का विकल्प दिखेगा। 

एप क्लोन के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपको आपके स्मार्टफोन में मौजूद ऐप की लिस्ट दिखेगी। यहीं आपको व्हाट्सएप भी दिखेगा। 

अब आपको व्हाट्सएप पर क्लिक करना है। जैसे ही आप व्हाट्सएप पर क्लिक करेंगे या फिर दिए गए टॉगल ऑन करेंगे तो आपके फोन में एक्स्ट्रा व्हाट्सएप दिखेगा। इसके जरिए आप अपने मोबाइल पर एक साथ दो व्हाट्सएप अकाउंट चला सकेंगे।

यदि आपका फोन पुराना है या फिर आपके स्मार्टफोन का एंड्राएड वर्जन पुराना है और उसमें क्लोन फीचर नहीं है तो आप बिल्कुल भी न परेशान हों। बस आप गूगल प्ले-स्टोर से पैरलल स्पेस (Parallel Space) लाइट एप डाउनलोड करें। इसकी मदद से भी एक साथ दो व्हाट्सएप अकाउंट चला सकते हैं।

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की