लाइव न्यूज़ :

Whatsapp पर Digilocker App का कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल, क्या आप जानते हैं ये तरीका

By विनीत कुमार | Updated: June 27, 2022 14:18 IST

Digilocker का इस्तेमाल आप Whatsapp पर भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में 9013151515 नंबर को कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव करना होगा। जानिए क्या है पूरा प्रोसेस...

Open in App

नई दिल्ली: मौजूदा दौर में मोबाइल फोन हम सभी के लिए बड़ी जरूरत बन गया है। बातचीत, चैटिंग, वीडियो और फिल्में देखने के अलावा यह हमारे दस्तावेजों का भी ठिकाना बन गया है। खासकर Digilocker ने चीजों को काफी आसान बना दिया है। आप इसमें ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर पैन कार्ड, आधार कार्ड, 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन या अन्य कई हम सर्टिफिकेट रख सकते हैं। इससे फायदा ये है कि आपको हर जगह दस्तावेजों का पुलिंदा लेकर जाने की जरूरत नहीं है। जरूरत पड़ने पर कहीं भी, कभी भी इन्हें डाउनलोड किया जा सकता है।

Digilocker app के इस्तेमाल के लिए जरूरी है कि इसे फोन पर पहले डाउनलोड किया जाए। इसके बाद अपने मोबाइल और आधार नंबर का इस्तेमाल करक एक यूजर आईडी बनाएं और फिर इसका उपयोग शुरू कर दें। Digilocker App पूरी तरह सुरक्षित भी है।

Whatsapp पर Digilocker App का कर सकते हैं इस्तेमाल

Digilocker App डाउनलोड कर उसे ओपन करना और दस्तावेंजों को निकालने की बात तो हम में से कई लोग जानते हैं। हालांकि आज हम आपको य़े बताने जा रहे हैं कि इसका इस्तेमाला वाटसेप के जरिए भी किया जा सकता है।

इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में 9013151515 नंबर को कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव करना होगा। इसके बाद फोन में वाटसेप खोले इस नंबर के चैट बॉक्स में चले जाएं। यहां आप Namaste या Hi या Digilocker टाइप आदि करके भेज दें। 

इसके बाद आपको यहां डिजिलॉकर ऐप का विकल्प नजर आएगा। कोई डॉक्यूमेंट डाउनलोड करने से पहले एक OTP वेरिफाई के लिए आपके मोबाइल पर आएगा। इसे वेरिफाई करते ही आपका डॉक्यूमेंट यहां आ जाएगा। ऐसे में इसे आप आसानी से यहां से भी डाउनलोड कर सकेंगे।

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की