लाइव न्यूज़ :

देखकर भी नहीं खोल सकता कोई आपके फोन का पासवर्ड, बड़े काम आएगी ये ट्रिक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 1, 2019 07:06 IST

स्मार्टफोन यूजर्स की डेटा चोरी संबंधित चिंता भी बढ़ गई हैं। यहां हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने फोन के डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्मार्टफोन यूजर्स के लिए ड्रॉइडलॉक (Droidlock) ऐप बहुत अच्छा हैइस ऐप के जरिए आप अपने फोन को डेट ऑफ बर्थ, टाइम, बैटरी परससेंट के अलावा कई दूसरी तरह से लॉक कर सकते हैं

आज के समय में हर व्यक्ति के पास स्मार्टफोन है और इसी के साथ स्मार्टफोन यूजर्स की डेटा चोरी संबंधित चिंता भी बढ़ गई हैं। यहां हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने फोन के डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।

दरअसल इसके लिए आपको एक ऐप डाउनलोड करना होगा जो आपको इसमें मदद करेगी। इस ऐप का नाम है ड्रॉइडलॉक.....

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ड्रॉइडलॉक (Droidlock) ऐप बहुत अच्छा है। इस ऐप में फोन की सुरक्षा के लिए कई फीचर्स दिए गए हैं। इस ऐप के जरिए आप अपने फोन को डेट ऑफ बर्थ, टाइम, बैटरी परससेंट के अलावा कई दूसरी तरह से लॉक कर सकते हैं।

जब आप फोन लॉक करने के लिए टाइम सिलेक्ट करेंगे उस समय आपकी फोन की स्क्रीन पर नजर आने वाला टाइम ही फोन का पासवर्ड होगा। इसी तरह ऐप में बैटरी लॉक फीचर भी है जिसमें आपके फोन की बची हुई बैटरी के प्रतिशत के हिसाब से पासवर्ड बनाया जा सकता है।

ड्रॉइडलॉक इस तरह से काम करता है

1. ड्रॉइडलॉक (Droidlock) ऐप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड करने के बाद उसे ओपन करें। इसके बाद आपके फोन की स्क्रीन पर ऐप से संबंधित डिस्क्लेमर लिखा आएगा उसे स्किप करें।

2. यहां पर एक मास्टर पिन सेट करें। इसके बाद एक सवाल का जवाब देने के बाद ई-मेल आईडी  एंटर करें। अगर आप किसी वजह से पासवर्ड भूल जाते हैं तो उस सवाल की मदद से उसे रिकवर किया जा सकता हैं।

3. ऐप की ओर से मांगी गई परमिशन को दें। आपके सामने ऐप का नया इंटरफेस आएगा। यहां पर ऊपर दाएं तरह दिए बटन को ऑन करें।

4. उसके बाद आपको टाइम, डेट, बैटरी लिखा दिखेगा। यहां पर आप किसी भी कैटेगरी के पासवर्ड को सेलेक्ट कर सकते हैं।

ऐसे बनाएं अपने स्मार्ट फोन में बैटरी के जरिए पासवर्ड

6. अगर आप ड्रॉइडलॉक ऐप के जरिए, बैटरी लॉक पासवर्ड सेट करना चाहते हैं तो बैटरी वाली कैटेगरी के लॉक को ऑन करें।

7. फिर उसके बाद आपके फोन में जितनी प्रतिशत बैटरी है, उसको दो बार डालें। मान लिजिए, आपके फोन में 40 प्रतिशत बैटरी है तो इसको दो बार 4040 लिखकर इसे अपने फोन का पासवर्ड बनाएं इसके बाद यह आपका पासवर्ड बन जाएगा।

टॅग्स :स्मार्टफोनटिप्स एंड ट्रिक्समोबाइलमोबाइल ऐपएंड्रॉयड ऐप्सएंड्रॉयड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की