लाइव न्यूज़ :

किसी ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर कर दिया डिलीट, तो ये है पढ़ने की बहुत ही आसान ट्रिक

By रजनीश | Updated: June 21, 2020 12:19 IST

व्हाट्सएप ने कई अपडेट के जरिए यूजर्स को कई सारे फीचर्स दिए हैं। इन्हीं अपडेट के जरिए यूजर्स को वीडियो कॉलिंग, मैसेज डिलीट करने के फीचर्स मिले हैं। लेकिन कई बार किसी मैसेज के डिलीज हो जाने के बाद आप उसको वापस पाना चाहें तो फिलहाल व्हाट्सएप के जरिए यह संभव नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देडिलीट मैसेज को पढ़ने के लिए आपको अपने एंड्राएड स्मार्टफोन में गूगल प्ले-स्टोर से WhatsRemoved+ एप डाउनलोड करना होगा। इस बात का ध्यान रखें कि WhatsRemoved+ में आपको विज्ञापन देखने के लिए मिलेंगे। बिना एडवरटीजमेंट (विज्ञापन) के इस एप का इस्तेमाल करने के लिए 10 रुपये चार्ज देना होगा।

मैसेजिंग एप व्हाट्सएप समय-समय पर नए अपडेट देता रहता है। इसके जरिए लोगों को नए फीचर्स भी देखने को मिलते रहते हैं। व्हाट्सएप ने कुछ साल पहले ही मैसेज डिलीट करने का फीचर दिया था। इसके बाद यूजर्स को ये विकल्प भी दिया गया कि वह भेजे गए मैसेज को एक घंटे के भीतर सभी के लिए डिलीट कर सकता है। मतलब ऐसे मैसेज दोनों सेंडर और रिसीवर के फोन से डिलीट हो जाएंगे। 

कई लोग इस फीचर का गलत फायदा भी उठाते हैं और जरूरी मैसेज भी डिलीट कर देते हैं। आज हम आपको ऐसी ट्रिक बताते हैं जिसकी मदद से आप उन मैसेज को भी पढ़ सकेंगे जिन्हें भेजने वाले ने डिलीट कर दिया है।

डिलीट मैसेज को पढ़ने के लिए आपको अपने एंड्राएड स्मार्टफोन में गूगल प्ले-स्टोर से WhatsRemoved+ एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद एप की सेटिंग पूरी करें और जरूरी परमिशन दें। 

परमिशन देने के बाद दोबारा एप में जाएं। इसके बाद उस एप को सेलेक्ट करें जिसके नोटिफिकेशन को सेव करना चाहते हैं। जैसे यदि आप व्हाट्सएप का नोटिफिकेशन सेव करना चाहते हैं तो व्हाट्सएप को सेलेक्ट कर लें। इसके बाद नेक्स्ट के ऑप्शन पर टैप करें।

नई स्क्रीन पर YES पर टैप करें और सेव फाइल के लिए परमिशन दें। इसके बाद व्हाट्सएप के सारे डिलीट हुए मैसेज इसी एप में देख पाएंगे। 

इस बात का ध्यान रखें कि WhatsRemoved+ में आपको विज्ञापन देखने के लिए मिलेंगे। बिना एडवरटीजमेंट (विज्ञापन) के इस एप का इस्तेमाल करने के लिए 10 रुपये चार्ज देना होगा। इसके बाद आपको विज्ञापन नहीं दिखेंगे। 

इस एप को इस्तेमाल करने के दौरान इस बात का भी ध्यान रखें कि यह थर्ड पार्टी एप है। यह एप फिलहाल एपल के आईफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। आईफोन यूजर्स को इस एप के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। 

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की