लाइव न्यूज़ :

आपके Facebook का पासवर्ड कौन कर रहा है इस्तेमाल, इन तरीकों से लगाएं पता

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 8, 2018 07:31 IST

इन 6 आसान स्टेप्स में जानें की कहीं आपके फेसबुक अकाउंट का कोई इस्तेमाल तो नहीं कर रहा है।

Open in App

Facebook को लेकर हाल ही में कई तरह की खबरें चल रही है। फेसबुक से यूजर्स के डेटा चोरी होने के बाद से कई विवाद सामने आए हैं। ऐसे में यूजर्स के मन में यह सवाल आना लाजमी है कि क्या आपका फेसबुक अकाउंट सुरक्षित है? कहीं कोई तीसरा आपके फेसबुक अकाउंट को इस्तेमाल तो नहीं कर रहा है?

अगर आपके मन में भी इन बातों का डर है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप पता लगा पाएंगे कि आपके फेसबुक अकाउंट को कहां और किस गैजेट पर इस्तेमाल किया गया है।

इसे भी पढ़ें: अब Whatsapp बिना ओपन किए ही कर सकेंगे चैट, ये है तरीका

Step 1:

पहले अपने फेसबुक की सेटिंग्स में जाएं।

Step 2:

यहां आपको Security and login का ऑप्शन नजर आएगा, इस पर क्लिक करें।

Step 3:

आपको यहां एक नया पेज दिखाई देगा। यहां आपको वो सारे गैजेट्स दिखाई देंगे जिनसे आपके अकाउंट को लॉग इन किया गया होगा। इसके साथ यहां आपको वो डिवाइस भी दिखाई देगा जिससे आपका अकाउंट एक्टिव होगा। गैजेट्स के साथ आप जगह, समय और टाइमिंग की भी जानकारी पा सकते हैं।

Step 4:

यहीं आपको नीचे Log out of all sessions दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।

Step 5:

फेसबुक आपसे दोबारा पूछेगा Log Out पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते हीं आपका अकाउंट हर डिवाइस से लॉग-आउट हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Honor 10 एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर होगा उपलब्ध, इस दिन स्मार्टफोन से उठेगा पर्दा

Step 6:

आप लॉग इन पेज पर जाकर पासवर्ड से लेकर सिक्योरिटी तक को अपडेट कर सकते हैं।

टॅग्स :फेसबुकसोशल मीडियाऐपएंड्रॉयडआईओएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की