लाइव न्यूज़ :

क्या आपको पता है Whatsapp वीडियो कॉल कर सकते हैं रिकॉर्ड, 4 स्टेप में जानें पूरा प्रोसेस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 1, 2018 19:05 IST

इस ट्रिक की मदद आप अपने फोन की स्क्रीन की हर एक्टिविटी रिकॉर्ड कर सकते हैं

Open in App

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप यूजर्स की संख्या दिनों बढ़ती जा रही है। अभी हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप के मासिक एक्टिव यूजर्स की संख्या 1.5 अरब हो चुकी है। व्हाट्सऐप में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले फीचर्स में वीडियो कॉल है जिसे यूजर पसंद करते हैं।

व्हाट्सऐप वीडियो कॉलिंग का इस्तेमाल आप फैमिली या दोस्तों के साथ वीडियो करने के लिए करते हैं। लेकिन आप बार-बार सामने वाले को वीडियो कॉल करना मुनासिब नहीं हो पाता। ऐसे में उस वीडियो को दोबारा देखने की इच्छा होती है। लेकिन आप उस वीडियो कॉल को दोबारा नहीं देख सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि व्हाट्सऐप में अभी तक वीडियो कॉल रिकॉर्ड करने का कोई ऑप्शन नहीं दिया है।

अगर आप व्हाट्सऐप के वीडियो कॉल रिकॉर्ड करना चाहते हैं, तो इसके लिए हम आपको एक ट्रिक बताने जा रहे हैं। इस ट्रिक की मदद आप अपने फोन की स्क्रीन की हर एक्टिविटी रिकॉर्ड कर सकते हैं और ऐसे ही आपका वीडियो कॉल भी रिकॉर्ड हो जाएगा।

आइए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं इस ट्रिक के बारे में।

स्टेप 1- इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से Rec. Screen Recorder ऐप इंस्टॉल करना होगा। इस ऐप से आप फोन के स्क्रीन पर होने वाली हर एक्टिविटी को रिकॉर्ड कर सकते हैं।

स्टेप 2- ऐप के इंस्टॉल होने के बाद उसे ओपन करें। अब आपके सामने वीडियो की साइज, बिट रेट, ड्यूरेशन और फाइल नेम सेट करने का विकल्प दिखेगा। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इन्हें सेट कर दें।

स्टेप 3- अब ऐप में मौजूद रिकॉर्ड बटन पर क्लिक करें। ऐप आपसे आपके फोटो, मीडिया और फाइल्स एक्सेस करने का परमिशन मांगेगा। इसे OK कर दें।

स्टेप 4- अब ये ऐप आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन की हर एक्टिविटी को रिकॉर्ड करने की परमिशन मांगेगा। यहां Start Now पर क्लिक कर दें। अब आपके फोन की सारी एक्टिविटी इस ऐप में रिकॉड होने लगेगी साथ ही वीडियो कॉल भी रिकॉर्ड हो जाएंगी।

इस तरह आप अपने व्हाट्सऐप में होने वाले वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्सएंड्रॉयड स्मार्टफोनऐपटिप्स एंड ट्रिक्सगूगल प्ले स्टोरगूगलटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की