लाइव न्यूज़ :

आपका Android फोन बन जाएगा iPhone, बस करना होगा ये काम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 1, 2018 06:43 IST

हम इस खबर में आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने एंड्रॉयड फोन को ही आईफोन का लुक दे सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली: क्या आप आईफोन का इस्तेमाल करते हैं? iPhone को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखा जाता है। आईफोन की दिवानगी इस हद तक होती है कि लोग इसके लिए लाखों रुपये तक खर्च करने को तैयार रहते हैं। वहीं, दूसरी ओर इसकी कीमत बजट के बाहर होने के कारण आईफोन नहीं खरीद पाते हैं।

अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक है तो यह खबर आपके लिए है। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने एंड्रॉइड फोन को ही आईफोन का लुक दे सकते हैं।

iLAUNCHER

आई-लॉन्चर को भी दूसरे बेहतर विक्लप की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक बेहद खूबसूरत और आसान लॉन्चर है। इस लॉन्चर में भी वो सबकुछ मौजूद है जो एक आई-फोन में होता है। इसका इस्तेमाल करने के बाद आपको महसूस होगा कि आप वाकई में एक जबरदस्त फोन का उपयोग कर रहे हैं और आपके पास एक ब्रांड न्यू फोन है। इसको आई-लॉन्चर के उपयोग करने के बाद आपके फोन किसी भी प्रकार की कोई परफॉर्मेंस से जुड़ी समस्या नहीं आएगी।

ये भी पढ़ें: अपने पुराने स्मार्टफोन को बनाएं सिक्योरिटी कैमरा, करना होगा बस ये काम

FULI ICON PACK

फुली आईकॉन पैक इसके नाम से ही समझ आ रहा है कि इसमें काफी सारे आइकॉन दिए गए हैं। इसमें 800 से भी ज्यादा बड़े ही शानदार आइकॉन्स मौजूद हैं। इन आइकॉन में आईफोन के जैसे फीचर्स दिए जाने की कोशिश की गई है।

ONE LAUNCHER

वन लॉन्चर का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इस ऐप की खासियत है कि इसकी वजह से एंड्रॉयड स्मार्टफोन में दूसरे लॉन्चर्स की तरह कोई भी हिटिंग संबंधी समस्या नहीं होती। ये iOS के टैग के साथ नहीं आता लेकिन इसका लुक लगभग आईफोन जैसा ही होता है।

i Call screen Free + Dialer

आई कॉल स्क्रीन फ्री + डायलर को डाउनलोड करने के बाद आपके एंड्रॉयड फोन का कॉलर पैड बिल्कुल आईफोन 9, आईफोन 6 और आईफोन 6s के जैसा हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: आपके सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन में भी पा सकते हैं iPhone का यह फीचर, बस करना होगा ये काम

Launcher 8 Pretty

लॉन्चर 8 प्रेटी भी आईफोन की एक शानदार डूपलीकेट कॉपी है। इस लॉन्चर में बाकी लॉन्चरों की तरह बहुत ज्यादा आईफोन के फीचर्स नहीं होते हैं लेकिन इसका होम स्क्रीन काफी हद तक आईफोन जैसा ही होता है। इस वजह से इसको उपयोग करने वाले अपने पास आईफोन होने का अनुभव करते हैं। इसकी होम स्क्रीन में आईफोन के होम स्क्रीन से मिलती-जुलती काफी सुविधाएं हैं।

टॅग्स :एंड्रॉयडआईओएसआइफोनमोबाइलमोबाइल ऐपस्मार्टफोनटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की