लाइव न्यूज़ :

24MP सेल्फी कैमरा के साथ Honor 10 Lite भारत में लॉन्च, ये है कीमत

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 15, 2019 16:27 IST

Honor 10 Lite को दो रैम वेरिएंट 4GB और 6GB में भारत में लॉन्च किया गया है। फोन की बिक्री 20 जनवरी से ई-कॉमर्स साइट Flipkart और ऑनर की वेबसाइट hihonor.com पर बेचा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देHonor 10 Lite में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैंफोन की बिक्री 20 जनवरी से Flipkart और ऑनर की वेबसाइट पर होगीसबसे बड़ा फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाला 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है

चीनी कंपनी हुआवे के सब ब्रैंड Honor ने भारत में आज अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। फोन को Honor 10 Lite नाम से पेश किया गया है। फोन को इससे पहले पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था। ऑनर 10 लाइट को दो रैम वेरिएंट 4GB और 6GB में भारत में लॉन्च किया गया है। फोन की बिक्री 20 जनवरी से ई-कॉमर्स साइट Flipkart और ऑनर की वेबसाइट hihonor.com पर होगी।

Honor 10 Lite की कीमत

भारतीय बाजार में ऑनर 10 लाइट की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत पर फोन का 4GB रैम मिलेगा। वहीं, इसका 6GB रैम वेरिएंट 17,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन के दोनों ही रैम वेरिएंट में 64 GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। इसे आप 20 जनवरी को रात 12:00 बजे से फ्लिपकार्ट और ऑनर की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। कंपनी ने रिलायंस जियो के नए यूजर्स के लिए एक इंट्रोडक्ट्री ऑफर भी पेश किया है।

Honor 10 Lite

ये हैं Honor 10 Lite के स्पेसिफिकेशन

Honor 10 Lite के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में वॉटरड्रॉप नॉच के साथ 6.21 इंच का फुल HD+ स्क्रीन दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2280x1080 पिक्सल है। इसमें सबसे बड़ा फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाला 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस कैमरे में 8 अलग-अलग मोड दिए गए है जिससे अच्छी सेल्फी क्लिक हो सकेगी। कैमरे में AI Beauty का भी सपोर्ट दिया गया है।

इसके अलावा फोन में 13+2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। इस फोन को मिडनाइट ब्लैक, सफायर ब्लू और स्काई ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। इसके साथ यह ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर से पावर्ड है। यह एंड्रॉयड ओरियो 8.1 पर बेस्ड EMUI पर चलेगा।

Honor 10 Lite के कनेक्टिविटी फीचर में ड्यूल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2 एलई, 3.5 एमएम ऑडियो जैक,  जीपीएस/ ए जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 3,400 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 154.8x73.64x7.95 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम।

टॅग्स :हॉनरहुआवेफ्लिपकार्टस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल