लाइव न्यूज़ :

लाइफ को आसान बनाने के लिये खरीदे गये ये स्मार्ट डिवाइस कर सकते हैं आपका जीना हराम, सुनते हैं आपकी बात और चुरा सकता है पासवर्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2019 18:17 IST

हैकर्स नॉर्मल एलेक्सा और गूगल होम ऐप के बैक-एंड कोड में केवल एक सिंगल कैरेक्टर ऐड करके लंबा साइलेंस पीरियड ऐड कर सकते थे। इस दौरान असिस्टेंट ऐक्टिव रहता था।

Open in App
ठळक मुद्दे रिसर्चर्स ने कहा कि सामने आया होरोस्कोप ऐप एरर मेसेज ट्रिगर जरूर करता है, लेकिन फिर भी ऐक्टिव रहता है।अमेजन और गूगल की तरफ से कहा गया है कि उनके डिवाइसेज अब पूरी तरह सेफ हैं।

अमेजन का एलेक्सा और गूगल होम यूजर्स को जल्द ही सावधान हो जाने की जरूरत है। क्योंकि जिस डिवाइस को आपने अपने काम को आसान बनाने के लिये खरीदा है वही आपके लिये मुसीबत बन सकते हैं। दरअसल सामने आया है कि हैकर्स इन स्मार्ट डिवाइस तक भी आसानी से अपनी पहुंच बना चुके हैं। आपके इस स्मार्ट डिवाइस के जरिये हैकर्स आपकी बातें सुनकर जासूसी कर सकते हैं। बातचीत में आप कभी अपने किसी मेल, सोशल मीडिया अकाउंट, बैंक पासवर्ड की बात करते हैं तो वो सुनकर आपको खतरे में डाल सकते हैं।

बताया जा रहा है कि एक टेक्निकल कमी की वजह से साइबर आटैकर्स को आपसे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी का एक्सेस मिल सकता है। इस फिशिंग अटैक के जरिये यूजर्स का पासवर्ड चुराने की कोशिश भी की जा सकती है।

ऑनलाइन सिक्यॉरिटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह खामी इन डिवाइसेज में सालभर से है इसके चलते लाखों यूजर्स को रिस्क उठाना पड़ सकता है। ZDNet की रिपोर्ट के मुताबिक, इस समस्या का खुलासा तब हुआ जब यूजर्स को वह कस्टम ऐप्स डाउनलोड करने का ऑप्शन मिला जिसके साथ बैक-एंड में एक खामी भी डिवाइस तक पहुंच गई। इस खामी का फायदा हैकर्स को मिल सकता है। 

हैकर्स नॉर्मल एलेक्सा और गूगल होम ऐप के बैक-एंड कोड में केवल एक सिंगल कैरेक्टर ऐड करके लंबा साइलेंस पीरियड ऐड कर सकते थे। इस दौरान असिस्टेंट ऐक्टिव रहता था। इस दौरान स्मार्ट असिस्टेंट ऐक्टिव रहता है और यूजर्स की बातें रिकॉर्ड करके डिवाइस उसे हैकर्स तक पहुंचाता है। यह अमेजन या गूगल की तरफ से कोई थर्ड-पार्टी ऐप फेक मेसेज भेजकर यूजर्स पर अटैक कर सकता है और पासवर्ड की मांग कर सकता है। इसी अटैक को फिशिंग अटैक कहते हैं।

यूजर्स को पता भी नहीं चलेगा कि किस ऐप की वजह से उसके डीटेल्स लीक हुए या उसका पासवर्ड भी चुराया गया है। रिसर्चर्स ने कहा कि सामने आया होरोस्कोप ऐप एरर मेसेज ट्रिगर जरूर करता है, लेकिन फिर भी ऐक्टिव रहता है।' हालांकि अमेजन और गूगल की तरफ से कहा गया है कि उनके डिवाइसेज अब पूरी तरह सेफ हैं।

टॅग्स :अमेजनगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की