लाइव न्यूज़ :

देशी मैसेजिंग ऐप 'संदेश' जल्द लेगा Whatsapp की जगह, मोदी सरकार कर रही है लांच करने की तैयारी

By अनुराग आनंद | Updated: February 10, 2021 09:48 IST

इस समय संदेश मैसेजिंग ऐप सिर्फ भारत सरकार के मंत्रालय के अधिकारियों के लिए उपलब्ध है। भारत की नरेंद्र मोदी सरकार ने व्हाट्सऐप जैसी चैट ऐप को देशभर में लांच करने का संकेत दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी कर्मचारियों के बीच आसानी से इस्तेमाल करने योग्य व हर तरह से संतुष्ट होने के बाद ही ऐप आमलोगों के लिए लांच होगा।संदेश ऐप को तैयार कर लिया गया है और इसे मंत्रालय के अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच इस्तेमाल भी किया जा रहा है।

नई दिल्ली:भारत के करोड़ों व्हाट्सऐप यूजर्स ने जिस तरह से पिछले दिनों डेटा प्राइवेसी को लेकर फेसबुक व व्हाट्सऐप के नए नियम पर चिंता जाहिर किया है। उसे देखते हुए अब भारत की नरेंद्र मोदी सरकार ने देशी सरकारी मैसेजिंग ऐप लांच करने का फैसला किया है। 

इंडिया टुडे के रिपोर्ट अनुसार, भारत सरकार Whatsapp की जगह देश भर में एक मैसेजिंग ऐप लांच करने की योजना बना रहे हैं। सरकार ने इस ऐप का नाम 'संदेश' दिया है।

कर्मचारियों के बीच यूजर फ्रेंडली होने के संकेत मिलने पर आमलोगों के लिए लांच होगा-

संदेश ऐप को सबसे पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए लांच किया जाना है। सरकारी कर्मचारियों के बीच आसानी से इस्तेमाल करने योग्य व हर तरह से संतुष्ट होने के बाद ही इस ऐप को आम लोगों के लिए लांच किया जाएगा। 

संदेश ऐप को बनाने वाली कंपनी Mashable ने क्या कहा है?

संदेश ऐप को तैयार कर लिया गया है और इसे मंत्रालय के अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच इस्तेमाल भी किया जा रहा है। इस ऐप को बनाने व देखरेख करने वाली कंपनी Mashable ने बताया है कि 'संदेश' ऐप का उपयोग वर्तमान में केवल सरकारी अधिकारियों तक ही सीमित है।

संदेश ऐप के बारे में अभी यहां जानकारी देख सकते हैं-

सरकार व कंपनी की तरफ से इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि ऐप का आधिकारिक और देश भर के लोगों के लिए लांच कब होगा। यदि आप इस ऐप के बारे में  जानना चाहते हैं तो अभी फिलहाल www.gims.gov.in पेज पर जाकर देख सकते हैं, यहां संदेश ऐप को देखेंगे।

'संदेश' आईओएस और एंड्रॉइड दोनों प्लेटफॉर्म के लिए है-

इस मैसेजिंग ऐप पर काम कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि 'संदेश' आईओएस और एंड्रॉइड दोनों प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, इसके बैकेंड को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र एनआईसी द्वारा नियंत्रित किया जाता है।

अशोक चक्र व तिरंगा संदेश ऐप लोगों में दिखेगा-

अब आपको यह बता दें कि जब आप इस संदेश ऐप को देखेंगे तो इसमें आपको अशोक चक्र नजर आएगा। इसके अलावा इसमें तीन लेयर्स हैं। तीनों लेयर्स को मिलाकर ध्यान से देखने पर आपको तिरंगा नजर आएगा। 

टॅग्स :व्हाट्सऐपभारतनरेंद्र मोदीसंदेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की