लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से निपटने के लिए गूगल का खास यूजर लोकेशन डेटा, करेगा सरकारों की मदद

By भाषा | Updated: April 3, 2020 15:01 IST

गूगल मैप्स के प्रमुख जेन फिट्जपैट्रिक और कंपनी की मुख्य स्वास्थ्य अधिकरी केरेन डीसाल्वो की पोस्ट में कहा गया कि “हमें उम्मीद है कि ये रिपोर्ट कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर प्रबंधों के संबंध में फैसला लेने में मदद करेंगी।”

Open in App
ठळक मुद्देपोस्ट में कहा गया कि ये रूझान पार्क, दुकानों, घरों और कार्यस्थल जैसे स्थानों तक हुए दौरों में प्रतिशत प्वाइंट के हिसाब से बढ़ोतरी या कमी को प्रदर्शित करेगा न कि एक व्यक्ति कितनी बार इन स्थानों पर गया यह बताएगा। पोस्ट में कहा गया, “ यह सूचना अधिकारियों को आवश्यक दौरों में बदलावों को समझने में मदद करेगी और कामकाजी घंटों पर अनुशंसाओं को विकसित करने में या डिलिवरी सेवाओं पर सुझाव आदि देने में मददगार साबित हो सकती हैं।

पेरिस:गूगल शुक्रवार से पूरी दुनिया के अपने उपयोगकर्ताओं के लोकेशन डेटा साझा करना शुरू करेगा ताकि सरकारें कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए उनकी तरफ से उठाए गए सामाजिक दूर संबंधी उपायों के प्रभाव को सही-सही आंक सके।प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी के ब्लॉग पर एक पोस्ट के मुताबिक 131 देशों में उपयोगर्ताओं की आवाजाही पर रिपोर्ट विशेष वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी और भूगोल की मदद से समय दर समय आवाजाही की स्थिति अंकित होती रहेगी।गूगल मैप्स के प्रमुख जेन फिट्जपैट्रिक और कंपनी की मुख्य स्वास्थ्य अधिकरी केरेन डीसाल्वो की पोस्ट में कहा गया कि ये रूझान पार्क, दुकानों, घरों और कार्यस्थल जैसे स्थानों तक हुए दौरों में प्रतिशत प्वाइंट के हिसाब से बढ़ोतरी या कमी को प्रदर्शित करेगा न कि एक व्यक्ति कितनी बार इन स्थानों पर गया यह बताएगा।फिट्जपैट्रिक और डीसाल्वो ने कहा, “हमें उम्मीद है कि ये रिपोर्ट कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर प्रबंधों के संबंध में फैसला लेने में मदद करेंगी।” पोस्ट में कहा गया, “ यह सूचना अधिकारियों को आवश्यक दौरों में बदलावों को समझने में मदद करेगी और कामकाजी घंटों पर अनुशंसाओं को विकसित करने में या डिलिवरी सेवाओं पर सुझाव आदि देने में मददगार साबित हो सकती हैं।”

टॅग्स :गूगलगूगल मैप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए