लाइव न्यूज़ :

कल से बंद हो जाएंगे कॉल रिकॉर्डिंग वाले सभी एंड्रॉयड एप, गूगल ने उठाया बड़ा कदम

By विशाल कुमार | Updated: May 10, 2022 14:24 IST

गूगल की प्ले स्टोर नीति में बदलाव की सूचना सबसे पहले पिछले महीने दी गई थी।  कंपनी ने एक सपोर्ट पेज में बदलाव की घोषणा करते हुए लिखा था कि एक्सेसिबिलिटी एपीआई को डिजाइन नहीं किया गया है और रिमोट कॉल ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए अनुरोध नहीं किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल का कहना है कि वह ऐसा अपने यूजरों की निजता को ध्यान में रखते हुए उठा रहा है।डेवलपर्स उस एपीआई तक नहीं पहुंच पाएंगे जो कॉल रिकॉर्डिंग सुविधा की पेशकश करती है।इन बिल्ट कॉल रिकॉर्डिंग सुविधा देने वाली कंपनियों के स्मार्टफोन में यह सुविधा मिलती रहेगी।

नई दिल्ली: अपने प्ले स्टोर के लिए बनाई गई नई नीति के तहत गूगल कल 11 मई से ऐसे सभी थर्ड पार्टी एंड्रॉयड ऐप बंद करने जा रहा है जो कॉल रिकॉर्डिंग करते हैं। गूगल का कहना है कि वह ऐसा अपने यूजरों की निजता को ध्यान में रखते हुए उठा रहा है।

इसका मतलब है कि डेवलपर्स उस एक्सेसिबिलिटी एपीआई तक नहीं पहुंच पाएंगे जो एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर कॉल रिकॉर्डिंग सुविधा की पेशकश करती है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि गूगल अपनी इस नीति को किस तरह से लागू करेगा।

हालांकि, इसका यह मतलब नहीं है कि यूजरों के लिए एंड्रॉयड पर कॉल रिकॉर्डिंग सुविधा खत्म हो जाएगी। एंड्रॉयड में ओपन-सोर्स होने के कारण इन बिल्ट कॉल रिकॉर्डिंग सुविधा देने वाली कंपनियों के स्मार्टफोन में यह सुविधा मिलती रहेगी।

ऐसे स्मार्टफोन में शाओमी, रेडमी, सैमसंग, ओप्पो, पोको, वन प्लस, रियलमी, विवो, टेक्नो जैसी कंपनियां आती हैं। चुनिंदा स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध गूगल का अपना कॉल रिकॉर्डिंग ऐप भी इस बदलाव से भी प्रभावित नहीं होगा।

गौरतलब है कि गूगल की प्ले स्टोर नीति में बदलाव की सूचना सबसे पहले पिछले महीने दी गई थी।  कंपनी ने एक सपोर्ट पेज में बदलाव की घोषणा करते हुए लिखा था कि एक्सेसिबिलिटी एपीआई को डिजाइन नहीं किया गया है और रिमोट कॉल ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए अनुरोध नहीं किया जा सकता है।

टॅग्स :गूगलएंड्रॉयडऐपस्टोरप्लेस्टोर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए