लाइव न्यूज़ :

गूगल ने कन्नड़ को बताया सबसे भद्दी भाषा, विरोध के बाद कंपनी ने मांगी माफी

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 4, 2021 13:06 IST

भारत में सबसे भद्दी भाषा कीवर्ड डालने पर गूगल सर्च के अनुसार कन्नड़ भाषा नाम आ रहा था। इसके बाद कर्नाटक सरकार ने गूगल सर्च इंजन को कानूनी नोटिस जारी करने की बात कही है। वहीं लोगों की विरोध के बाद गूगल ने मांफी मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल सर्च में कन्नड़ को दिखाया सबसे भद्दी भाषा के तौर पर दिखाए जाने के बाद विवादकर्नाटक के नेताओं ने कहा कि यह कन्नड़ भाषा और कन्नड़ भाषा बोलने वाले लोगों का अपमान हैगूगल ने विवाद के बाद गलती को ठीक करते हुए कहा कि यह जवाब कंपनी की सोच को प्रतिबंबित नहीं करता है

दिल्ली: गूगल पर सर्च को लेकर अजीबोगरीब नतीजे पहले भी आते रहे हैं और इसे लेकर विवाद भी होता रहा है। ऐसा ही एक और ताजा मामला सामने आया है। दरअसल 'भारत में सबसे भद्दी भाषा' कीवर्ड डालने पर गूगल सर्च इंजन पर 'कन्नड़' दिखाया जा रहा था। इसे लेकर विवाद मच गया। गूगल के इस तरह के परिणाम के बाद लोगों ने भी नाराजगी जताई । साथ ही कर्नाटक सरकार ने गूगल सर्च इंजन को कानूनी नोटिस जारी करने की बात कही है।

वहीं, लोगों ने गूगल की गलती पर आक्रोश व्यक्त किया और विभिन्न पार्टी के नेताओं ने भी टेक कंपनी को फटकार लगाई। मामला बढ़ने के बाद गूगल ने इसे तुरंत ठीक किया और लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि 'खोज के परिणाम' उसकी राय को नहीं दर्शाते हैं।

कर्नाटक के कन्नड़, संस्कृति और वन मंत्री अरविंद लिंबावली ने संवाददाताओं से कहा कि 'इस तरह का जवाब दिखाने के लिए गूगल को कानूनी नोटिस भेजा जाएगा । बाद में उन्होंने अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और गूगल से माफी मांगने को कहा। मंत्री ने कहा कि कन्नड़ भाषा का इतिहास 2,500 साल पहले अस्तित्व में आया था और ये भाषा और कन्नड़ के लोगों के लिए गौरव का प्रतीक है।'

गूगल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी: मंत्री 

अरविंद लिंबावली ने कहा कि 'कन्नड़ भाषा का इस तरह अपमान करना कन्नड़ भाषा बोलने वाले  लोगों के गौरव का अपमान करना है ।' उन्होंने कहा कि 'इसके लिए गूगल को कन्नड़ और कन्नड़ भाषा बोलने वाले लोगों से माफी मांगने होगी । हमारी भाषा की सुंदरता को खराब करने के लिए गूगल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।'

इस पर गूगल के प्रवक्ता ने कहा की 'खोज हमेशा सही नहीं होती ।  कभी-कभी जिस तरह से इंटरनेट पर सामग्री का वर्णन किया जाता है । वह विशिष्ट प्रश्नों के आश्चर्यजनक परिणाम दे सकता है ।'

गूगल प्रवक्ता ने कहा कि 'हम जानते हैं यह आदर्श जवाब नहीं है लेकिन जब हमें किसी मुद्दे से अवगत कराया जाता है तो हम अपने एल्गोरिदम को बेहतर बनाने के लिए उसपर काम करते  हैं । हम तेजी से सुधारात्मक कार्रवाई करते हैं । यह स्वाभाविक रूप से गूगल की राय को प्रतिबंबित नहीं करता है और हम गलतफहमी के लिए क्षमा चाहते हैं और किसी की भी भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते।'

पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भाषा के सवाल पर अपमानजनक जवाब के मुद्दे को लेकर एक के बाद एक कई ट्विट्स कर गूगल की निंदा की । उन्होंने कहा कि गूगल भाषा के संदर्भ में ऐसा गैर जिम्मेदार तरीके से व्यवहार कैसे कर सकता है।

टॅग्स :गूगलकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की