लाइव न्यूज़ :

गूगल हर सेकंड में बेच रहा है ये डिवाइस, अक्टूबर में की थी लॉन्च

By IANS | Updated: January 7, 2018 12:57 IST

गूगल होम के उपाध्यक्ष ने बताया कि हम गूगल होम मिनी की अक्टूबर में बिक्री शुरू करने के साथ ही तब से हर सेकंड एक गूगल होम डिवाइस की बिक्री कर रहे हैं।

Open in App

गूगल ने अक्टूबर के मध्य से होम स्मार्ट स्पीकर की बिक्री की शुरुआत की थी। इसके बाद से उसने हर सेकेंड एक होम स्मार्ट स्पीकर की बिक्री की है और अब तक 60 लाख से ज्यादा डिवाइस बेच चुका है। गूगल होम के उपाध्यक्ष (उत्पाद प्रबंधन) ऋषि चंद्रा ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि हम गूगल होम मिनी की अक्टूबर में बिक्री शुरू करने के साथ ही तब से हर सेंकेड एक गूगल होम डिवाइस की बिक्री कर रहे हैं।

गूगल असिस्टेंट के उपाध्यक्ष (इंजीनियरिंग) स्कॉट हफमैन ने कहा कि इन छुट्टियों के सीजन से गूगल होम का उपयोग 9 गुणा बढ़ गया है क्योंकि अब आप ज्यादा स्मार्ट डिवाइसों को नियंत्रित कर सकते हैं, ज्यादा प्रश्न पूछ सकते हैं, ज्यादा गाने सुन सकते हैं और गूगल होम पर सहायक के साथ आप जो चाहें हर नई चीज कर सकते हैं।

प्रौद्योगिकी दिग्गज फिलहाल तीन होम डिवाइसों की बिक्री करती है, जिसमें ऑरिजिनल होम, होम मैक्स और होम मिनी शामिल है। हालांकि कंपनी ने इन तीनों मॉडल की बिक्री के अलग-अलग आंकड़े जारी नहीं किए हैं। 

इस दौरान बिजनेस इनसाइडर डॉट कॉम के मुताबिक, स्मार्ट स्पीकर श्रेणी में गूगल की मुख्य प्रतिद्वंद्वी अमेजन ने ईको स्मार्ट स्पीकर्स के बिक्री के पूरी तरह आंकड़े अभी जारी नहीं किए हैं और कहा है कि लाखों में बिक्री हुई है। 

टॅग्स :गूगललोकमत हिंदी समाचारटेक न्यूज़
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

टेकमेनिया अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!