लाइव न्यूज़ :

Google के Gmail में जल्द होगा बदलाव, जानें क्या होगा खास

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 12, 2018 18:41 IST

नए लुक में कैलेंडर को सीधे Gmail से एक्सेस कर सकेंगे। इस फीचर का खास फायदा आउटलुक का इस्तेमाल करने वाले यूजर को मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देनई डिजाइन के साथ कुछ खास फीचर्स को भी शामिल कर सकती है नए लुक में कैलेंडर को सीधे Gmail से एक्सेस कर सकेंगे

नई दिल्ली, 12 अप्रैल। गूगल अपने GMAIL को और बेहतर बनाने के लिए जल्द ही उसमें कुछ बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। गूगल ने अपने एक मेल के जरिए कहा है कि वो जल्द ही जीमेल का नया वेब वर्जन लाने की तैयारी में लगा है। वहीं, कंपनी जीमेल में नई डिजाइन के साथ कुछ खास फीचर्स को भी शामिल कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: Samsung ने भारत में लॉन्च किया ड्यूल कैमरा वाला Galaxy J7 Duo

Gmail में आएगा नया फीचर

जीमेल में आने वाले नए फीचर्स की अगर बात करें तो नए लुक में कैलेंडर को सीधे Gmail से एक्सेस कर सकेंगे। इस फीचर का खास फायदा आउटलुक का इस्तेमाल करने वाले यूजर को मिलेगा। सिर्फ इतना ही नहीं, यूजर मेल को स्नूज भी कर सकेंगे। इस फीचर की मदद से यूजर अपनी उन मेल को इनबॉक्स से हटा सकेंगे जिनका रिप्लाई तुरंत नहीं दे सकते हैं।

iOS और Android यूजर को मिलेगी कई सुविधाएं

इसे भी पढ़ें: Whatsapp को अपने भारतीय कारोबार के लिये पूर्णकालिक प्रमुख की तलाश

वहीं, iOS और Android फोन का इस्तेमाल करने वाले यूजर को नए जीमेल से कई फायदे हो सकते हैं। आईफोन और एंड्रॉयड फोन यूजर ऑटो रिप्लाइ का ऑप्शन कर सकेंगे। साथ ही, Google ऑफलाइन मेल को भी और बेहतर करने की तैयारी में है। बता दें कि, गूगल की ओर से जीमेल के डिजाइन में बदलाव को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा जीमेल में नए लेआउट के ऑप्‍शन भी मिल सकता है।

टॅग्स :गूगलजीमेल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए