लाइव न्यूज़ :

स्मार्ट डिस्प्ले वाला Google Nest Hub भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 27, 2019 11:36 IST

गूगल के स्मार्ट डिवाइस नेस्ट हब को भारतीय बाजार में पेश कर दिया गया है। कंपनी के इस डिवाइस से यूजर्स 20 करोड़ से भी ज्यादा डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल नेस्ट हब में असिस्टेंट पावर्ड दिया गया हैइसकी मदद से आप अपनी आवाज से सभी कनेक्टेड डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैंभारत में Google Nest Hub डिवाइस की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है

Google ने भारत में अपने तीसरे स्मार्ट डिवाइस Google Nest Hub को लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को गूगल की नेस्ट सीरीज के तहत लॉन्च किया गया है। भारत में नेस्ट सीरीज की यह पहली डिवाइस है। इसे पहले गूगल होम हब नाम से जाना जाता था।

गूगल नेस्ट हब में असिस्टेंट पावर्ड दिया गया है। इसकी मदद से आप अपनी आवाज से सभी कनेक्टेड डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं। अमेरिका समेत कई देशों में यह डिवाइस काफी समय से मौजूद है। भारत में यह डिवाइस बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है।

Google Nest Hub

Google Nest Hub कीमत और उपलब्धता

गूगल नेस्ट हब के कीमत की बात करें तो भारत में इस डिवाइस की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। इसे फ्लिपकार्ट, क्रोमा, रिलायंस जैसे बड़े रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। भारत में Google Nest Hub को सिर्फ दो ही कलर ऑप्शन चॉक वाइट और चारकोल ब्लैक कलर में पेश किया गया है। 

Google Nest Hub के फीचर्स

गूगल की यह स्मार्ट डिवाइस 200 मिलियन डिवाइस के साथ कंपैटिबल है। डिवाइस 3,500 से ज्यादा ब्रैंड्स की डिवाइस को सपॉर्ट करता है। इस डिवाइस में 7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। डिवाइस की बॉडी में फाइबर कोटिंग दी गई है। 

डिवाइस में इनबिल्ट स्पीकर दिए गए हैं। इस डिवाइस से यूजर ऑडियो कॉल ले सकते हैं साथ ही कई अप्लायंस जैसे टीवी, एसी, स्मार्ट स्पीकर्स, सिक्यॉरिटी कैमरा भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर इस डिवाइस से मैप्स के जरिए ट्रैफिक की जानकारी भी ले सकते हैं। डिवाइस में कैलेंडर इवेंट की लिस्ट, स्मार्ट बल्स ब्राइटनेस लेवल और थर्मोस्टैट टेंपरेचर की भी जानकारी ले सकते हैं।

Google Nest Hub

यूजर की प्राइवेसी के लिए माइक्रोफोन को टॉगल करने के लिए डेडिकेटेड, फिजिकल स्विच भी दिया गया है। यह स्विच टचस्क्रीन के पीछे दिया गया है। हालांकि इस डिवाइस में कैमरा नहीं दिया गया है जिससे आप विडियो कॉलिंग नहीं कर सकेंगे।

इसके अलावा डिवाइस में बैटरी भी नहीं दी गई है यानी इसे ऑन रखने के लिए आपको इसे हमेशा पावर सोर्स से जोड़कर रखना होगा। अपने एंड्रॉयड या iOS डिवाइस में गूगल होम डाउनलोड करके इसे कंट्रोल कर सकते हैं।

टॅग्स :गूगलगूगल असिस्टेंटस्मार्ट होम अप्लायंसेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए