लाइव न्यूज़ :

सिर्फ 500 रुपये में Google ने लॉन्च किया 4G फोन, JioPhone और Nokia 8110 से होगी भिड़ंत

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 5, 2018 18:53 IST

Google ने अपने लेटेस्ट फीचर फोन को WizPhone WP006 नाम से पेश किया है जो कि काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इस फीचर फोन की खासियत है कि इसमें गूगल असिस्टेंट के लिए एक खास बटन दिया गया है। इस फोन का मुकाबला बाजार में मौजूद JioPhone और Nokia 8110 4G से होगा।

Open in App
ठळक मुद्देGoogle ने मात्र 500 रुपये में 4G फीचर फोन को लॉन्च किया हैWizPhone WP006 फीचर फोन काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता हैफोन का मुकाबला बाजार में मौजूद JioPhone और Nokia 8110 4G से होगा

स्मार्टफोन बाजार में फीचर फोन सेगमेंट की डिमांड पिछले कई सालों से देखी जा रही है। यूजर्स की डिमांड को देखते हुए पॉपुलर सर्च इंजन Google ने मात्र 500 रुपये में 4G फीचर फोन को लॉन्च किया है। गूगल ने अपने लेटेस्ट फीचर फोन को WizPhone WP006 नाम से पेश किया है जो कि काई ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इस फीचर फोन की खासियत है कि इसमें गूगल असिस्टेंट के लिए एक खास बटन दिया गया है। इस फोन का मुकाबला बाजार में मौजूद JioPhone और Nokia 8110 4G से होगा। बता दें कि इस फोन का डिजाइन काफी हद तक JioPhone से मिलता है।

गूगल की इस ओर लॉन्च किए गए WizPhone WP006 4G फीचर फोन को इंडोनेशिया में 'गूगल फॉर इंडोनेशिया' इवेंट के दौरान 4 दिसंबर को लॉन्च किया गया है। फोन की कीमत की अगर बात करें तो बाजार में इसे IDR 99,000 (भारतीय कीमत 500 रुपये) में उतारा गया है।

गूगल के 4G फीचर फोन WizPhone WP006 के फीचर्स

फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 2.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में 4GB इंटरनल स्टोरेज के साथ ही 512MB का रैम दिया गया है। JioPhone की तरह ही यह फीचर फोन KaiOS पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 1,800 एमएएच की बैटरी दी गई है। 

वहीं फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी के लिए इसमें VGA कैमरा दिया गया है। इस फोन को फिलहाल इंडोनेशिया में IDR 99,000 (लगभग 500 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन भारत में उपलब्ध नहीं है लेकिन इस फोन को भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।

टॅग्स :गूगलफीचर फोनजियो फोननोकिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए