लाइव न्यूज़ :

Google-Jio का 5G स्मार्टफोन 10 सितम्बर को बाजार में आएगा, सुंदर पिचाई और मुकेश अंबानी ने की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2021 20:05 IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुरुवार को कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत रिलायंस जियो ही करेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे5जी परीक्षणों के दौरान जियो ने सफलतापूर्वक एक जीबीपीएस से अधिक की स्पीड पाई है।जियो का ‘मेड इन इंडिया’ समाधान विश्व स्तर का है।पूरे देश में फैले डेटा सेंटर्स पर 5जी नेटवर्क को इंस्टाल कर दिया गया है।

मुंबईः रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुरुवार को कहा कि गूगल, जियो द्वारा संयुक्त रूप से विकसित जियोफोन ‘नेक्स्ट’ 10 सितंबर से बाजार में उपलब्ध होगा, जो वैश्विक स्तर पर सबसे किफायती स्मार्टफोन होगा।

अंबानी ने आरआईएल की 44वीं सालाना आमसभा में रिलायंस जियो और गूगल की साझेदारी में बने नए स्मार्टफोन जियोफोन - नेक्स्ट की घोषणा की। नया स्मार्टफोन जियो और गूगल के फीचर्स और ऐप से लैस होगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक अंबानी ने कहा, ‘‘नया स्मार्टफोन बेहद किफायती होगा और 10 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी से बाजार में मिलने लगेगा।’’

कंपनी ने हालांकि जियो फोन - नेक्स्ट की कीमतों का खुलासा नही किया, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी कीमत काफी कम रखी जाएगी। विज्ञप्ति के अनुसार इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार के लिए विशेष तौर पर बनाया गया है और इसमें बेहतरीन कैमरा और एंड्रायड अपडेट भी मिलेंगे। बीते साल रिलायंस जियो ने गूगल के साथ साझेदारी की घोषणा की थी।

इस अवसर पर अपने संबोधन में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा, ‘‘गूगल और जियो का किफायती स्मार्टफोन खासतौर से भारत के लिए बनाया गया है और यह उन लाखों नए उपयोगकर्ताओं के लिए नई संभावनाएं खोलेगा जो पहली बार इंटरनेट का अनुभव करेंगे। गूगल क्लाउड और जियो के बीच एक नई 5जी साझेदारी एक अरब से अधिक भारतीयों को तेज इंटरनेट से जुड़ने में मदद करेगी।’’

बयान के मुताबिक गूगल क्लाउड और जियो के बीच एक नई 5जी साझेदारी एक अरब से अधिक भारतीयों को तेज इंटरनेट से जुड़ने में मदद मिलेगी। अंबानी ने कहा, ‘‘5जी इकोसिस्टम विकसित करने और 5जी उपकरणों की एक श्रृंखला विकसित करने के लिए हम वैश्विक भागीदारों के साथ काम कर रहे हैं।

जियो भारत को न सिर्फ 2जी से मुक्त बनाने के लिए काम कर रहा है, बल्कि 5जी से युक्त भी कर रहा है।’’ अंबानी ने बताया कि रिलायंस जियो डेटा खपत के मामले में दुनिया के दूसरे नंबर का नेटवर्क बन गया है। रिलायंस जियो के नेटवर्क पर हर महीने 630 करोड़ जीबी डेटा की खपत होती है, जो पिछले साल के मुकाबले 45 फीसदी अधिक है। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :रिलायंस जियोसुंदर पिचाईमुकेश अंबानीगूगलजियो5जी नेटवर्क
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की