लाइव न्यूज़ :

GOOGLE की ये तकनीक बताएगी बीमार व्यक्ति के ठीक होने की संभावना है या नहीं

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 19, 2018 05:24 IST

शोध  के लिए एक महिला का चयन किया गया, जिसको स्तन कैंसर था और उसकी यह बीमारी अंतिम चरण में थी। बीमारी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों की टीम ने उसका रेडियोलॉजी स्कैन किया।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल के द्वारा बनाई गई नई तकनीक के जरिए पता चला कि बीमार महिला के जीवित रहने की संभावना मात्र 19.9 है। गूगल का अगला कदम भविष्यवाणी प्रणाली को क्लिनिक की ओर ले जा रहा है। गूगल ऐसी एआई तकनीक पर काम कर रहा है जो किसी बीमारी या किसी लक्षण के बारे में सटीक जानकारी दे सकता है।

ब्लूमबर्ग, 19 जूनः आज इंटरनेट इंसान की जिंदगी का एक खास हिस्सा बन गया है और इसमें अहम रोल गूगल का है जो उसे हर एक चीज के बारे में बारीकी से जानकारी देता है। इंटरनेट पर हर तरह की सामग्री उपलब्ध है, यहां तक की लोग कितने सालों तक जिंदा रहने वाले हैं इसकी भी जानकारी फेसबुक पर तमाम ऐप्प के जरिए पता लग जाती है। हालांकि, इस जानकारी पर लोग भरोसा कम करते हैं। 

लेकिन, गूगल अब एक ऐसी तकनीक विकसित कर रहा है, जिसके जरिए पता लग सकेगा कि बीमार व्यक्ति ठीक हो सकता है या नहीं। साथ ही साथ यह भी पता लग सकेगा कि कोई बीमार व्यक्ति कब तक अस्पताल में रहने वाला है। इसको लेकर गूगल लगातार काम कर रहा है और उसके इसके लिए एक सोध भी कराया गया है। 

खबरों के अनुसार, शोध  के लिए एक महिला का चयन किया गया, जिसको स्तन कैंसर था और उसकी यह बीमारी अंतिम चरण में थी। बीमारी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों की टीम ने उसका रेडियोलॉजी स्कैन किया। इसके बाद कंप्यूटर के माध्यम से पता चला कि महिला के बचने की संभावना मात्र 9.3 फीसदी है।

इसके बाद गूगल की बारी आई और उसकी मदद ली गई। गूगल के द्वारा बनाई गई नई तकनीक के जरिए पता चला कि बीमार महिला के जीवित रहने की संभावना मात्र 19.9 है। इस जांच के कुछ ही दिन बाद महिला की मौत हो गई। गूगल ने बीमार महिला से संबंधित सभी शोध पेपर्स अपने पास रख लिए हैं।

गूगल के शोध पेपर के सह-लेखक स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर निगम शाह के मुताबिक, यह एक अनुमानित मॉडल है, जिसके एकदम सटीक होने की संभावनाओं को लेकर काम किया जा रहा है। 

वहीं, ब्लूमबर्ग न्यूज को जेफ डीन के अनुसार, गूगल का अगला कदम भविष्यवाणी प्रणाली को क्लिनिक की ओर ले जा रहा है। यह ऐसी एआई तकनीक पर काम कर रहा है जो किसी बीमारी या किसी लक्षण के बारे में सटीक जानकारी दे सकता है। कंपनी के भीतर इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि उन्हें एआई के लिए एक नई एप्लीकेशन मिल गई है, जिस पर काम किया जा रहा है।  

वहीं, इस तकनीक को लेकर डॉक्टरों का मानना है कि अगर सही समय पर जानकारी मिलती है तो डॉक्टरों को बचाया जा सकता है, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि वर्तमान जिन तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है वह बेहद महंगी हैं, जिसकी वजह से आम लोगों की पहुंच से दूर हैं।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :गूगल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGoogle-searched cricketer in 2025: भारत के टॉप ट्रेंडिंग गूगल-सर्च किए गए क्रिकेटर रोहित शर्मा या विराट कोहली नहीं, देखें लिस्ट में कौन सबसे आगे

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

भारतIndependence Day 2025: 15 अगस्त के दिन गूगल का डूडल बेहद खास, दिखाया पारंपरिक कला का संगम

कारोबारAravind Srinivas: कौन हैं अरविंद श्रीनिवास, जिन्होंने गूगल क्रोम खरीदने के लिए सुंदर पिचाई को लिखा पत्र?

कारोबारआरईबीआर 2025 रिपोर्टः टाटा समूह, गूगल इंडिया और इन्फोसिस टॉप-3 ब्रांड, नौकरी, कार्य-जीवन संतुलन, समानता और आकर्षक वेतन प्रमुख भूमिका, देखिए-10 सूची

टेकमेनिया अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका