लाइव न्यूज़ :

एआई टूल के जरिए गूगल पत्रकारों को न्यूज लिखने में करेगा मदद! जानें बार्ड और चैटजीपीटी से कैसे अलग होगा ये AI Tool

By आजाद खान | Updated: July 20, 2023 15:38 IST

रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि यह अभी साफ नहीं हुआ है कि गूगल का यह एआई टूल कैसे काम करेगा लेकिन कंपनी ने इस टूल के इस्तेमाल के लिए कई प्रकाशकों से बात भी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक रिपोर्ट के अनुसार गूगल पत्रकारों की मदद करने पर विचार कर रहा है। वह एक एआई टूल तैयार करने का विचार कर रहा है जो पत्रकारों को न्यूज लिखने में मदद कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने इसके लिए कई प्रकाशकों से बात भी किया है।

नई दिल्ली:  एक रिपोर्ट के अनुसार, गूगल एक एआई टूल बनाने की तैयारी कर रहा है जो पत्रकारों को न्यूज लिखने में उनकी मदद कर सकता है। जानकारी के अनुसार, इस टूल का नाम जेनेसिस हो सकता है और यह अभी तैयार करने के शुरुआती स्टेज में है। 

बताया जा रहा है कि इस टूल को केवल पत्रकारों की मदद के लिए तैयार किया जाएगा जिससे उन्हें न्यूज लिखने में आसानी हो सके। गूगल ने यह भी कहा है कि वे इस टूल के जरिए केवल पत्रकारों की मदद करना चाहते है न कि उनकी नौकरी छिनना चाहते है। 

क्या है ये गूगल का जेनेसिस एआई टूल

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की अगर माने तो गूगल ने कुछ न्यूज संगठनों से न्यूज लिखने में पत्रकारों की मदद के लिए एक एआई टूल तैयार करने की बात कही है। गूगल द्वारा यह ऑफर तब सामने आया है जब एसोसिएटेड प्रेस ने न्यूज में जेनरेटिव एआई के उपयोग करने के लिए चैटजीपीटी-मालिक ओपनएआई के साथ साझेदारी करने लिए बात की है। 

रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में हालांकि गूगल के प्रवक्ता ने उन प्रकाशकों का नाम नहीं बताया जिन्हें गूगल ने जेनेसिस एआई टूल को इस्तेमाल करने की पेशकश की है। लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक रिपोर्ट में कहा कि गूगस ने वाशिंगटन पोस्ट, वॉल स्ट्रीट जर्नल के मालिक न्यूज कॉर्प और यहां तक ​​​​कि न्यूयॉर्क टाइम्स सहित अन्य लोगों के साथ इस मामले में बातचीत की है और जेनेसिस एआई टूल को तैयार होने के बाद उसे इस्तेमाल करने को की बात कही है। 

गूगल का यह जेनेसिस एआई टूल कैसे होगा बार्ड और चैटजीपीटी से अलग

हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि गूगल का यह जेनेसिस एआई टूल बार्ड और चैटजीपीटी से अलग कैसे होगा। लेकिन यह संभावना जताई जा रही है कि गूगल समाचार को सशक्त बनाने वाली एआई क्षमताओं का लाभ उठा सकता है। यही नहीं गूगल कुछ कीवर्ड और संवेदनशील जानकारी की मदद से पत्रकारों को न्यूज लिखने में उनकी मदद कर सकता है।  

टॅग्स :टेक्नोगूगलचैटजीपीटी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

स्वास्थ्यक्या चैटजीपीटी से सवाल करते समय “कृपया” और “धन्यवाद” शब्द हटाएंगे तो आप अपने ‘पृथ्वी’ ग्रह को बचाने में मदद करेंगे?, जानिए कैसे?

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल