लाइव न्यूज़ :

वाशिंगटन गए Google के सीईओ सुंदर पिचई, ट्रंप से भी करेंगे मुलाकात

By भाषा | Updated: September 29, 2018 12:55 IST

व्हाइट हाउस ने बताया कि गोलमेज वार्ता में अन्य ‘‘इंटरनेट शेयरधारकों’’ को भी आमंत्रित किया जाएगा। अभी वार्ता की तारीख तय नहीं हुई है। Google ने अभी इस पर टिप्पणी नहीं की है।

Open in App

सैन फ्रांसिस्को, 29 सितंबर: गूगल के सीईओ सुंदर पिचई कंपनी के कारोबार के बारे में कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के सदस्यों से चर्चा करने के लिए वॉशिंगटन गए हैं और आगामी गोलमेज वार्ता के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने का भी उनका कार्यक्रम है। व्हाइट हाउस के अनुसार, राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के प्रमुख लैरी कुडलॉ ने शुक्रवार को पिचई से मुलाकात के दौरान उन्हें ट्रंप से मिलने का निमंत्रण दिया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

व्हाइट हाउस ने बताया कि गोलमेज वार्ता में अन्य ‘‘इंटरनेट शेयरधारकों’’ को भी आमंत्रित किया जाएगा। अभी वार्ता की तारीख तय नहीं हुई है। Google ने अभी इस पर टिप्पणी नहीं की है।

ट्रंप ने हाल ही में गूगल पर कंजर्वेटिव विचारों को दबाने के लिए अपने शक्तिशाली सर्च इंजन के परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया था। हालांकि, गूगल ने किसी तरह के राजनीतिक भेदभाव से इनकार किया। व्हाइट हाउस ने बताया कि कुडलॉ ने शुक्रवार को पिचई के साथ इंटरनेट और अर्थव्यवस्था पर चर्चा की तथा बातचीत को ‘‘सकारात्मक और रचनात्मक’’ बताया।

पिचई का यह वाशिंगटन दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब कुछ सप्ताह पहले वह और उनके बॉस Google के सह संस्थापक लैरी पेज ने एक जन सुनवाई में नहीं आकर सांसदों को नाराज कर दिया था। पिचई ने सदन के बहुसंख्यक नेता केविन मैकार्थी के कैपिटल कार्यालय में हुई बैठक में करीब 24 रिपब्लिकन सांसदों से मुलाकात की। रिपब्लिकन सांसदों से मुलाकात से पहले पिचई ने रिपब्लिकन सांसदों से भी मुलाकात करने की अपनी योजना के बारे में बताया।

टॅग्स :गूगलसुंदर पिचाईडोनाल्ड ट्रंपवाशिंगटन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की