लाइव न्यूज़ :

Google Doodle: गूगल आज मना रहा है अपना 23वां जन्मदिन, बर्थडे केक के साथ बनाया ये खास डूडल

By विनीत कुमार | Updated: September 27, 2021 08:44 IST

Google Doodle: गूगल अक्सर खास मौकों पर डूडल तैयार करता रहता है। इस बार गूगल ने अपने जन्मदिन पर ये डूडल जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल ने अपने जन्मदिन पर जारी किया है खास एनिमेटेड डूडलदुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन, 150 से अधिक भाषाओं में होता है सर्च

नई दिल्ली: पूरी दुनिया का चहेता सर्च इंजन गूगल आज अपना 23वां जन्मदिन मना रहा है। इस मौके पर गूगल ने एक खास डूडल भी बनाया है। इस डूडल में गूगल की स्पेलिंग के बीच खास अंदाज में एक केक बना हुआ है जिस पर 23 लिखा हुआ है। गूगल की स्थापना 1997 में हुई थी। हालांकि आधिकारिक तौर पर कंपनी की शुरुआत 1998 में हुई थी।

साल 1997 में गूगल के सह-संस्थापक सर्गी ब्रिन की मुलाकात अन्य सह-संस्थापक लैरी पेज से हुई थी। ब्रिन उस समय स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में स्नातक के छात्र थे जबकि लैरी पेज उसी विश्वविद्यालय से स्नातक करने पर विचार कर रहे थे।

अगले वर्ष तक दोनों अपने कमरें में एक साथ सर्च इंजन का निर्माण करने की कोशिश में जुटे थे। साल 1998 में Google Inc. का आधिकारिक रूप से जन्म हुआ।

पहले 4 सितंबर को गूगल मनाता था जन्मदिन

तकनीकी रूप से Google की स्थापना 4 सितंबर 1998 को हुई थी। कंपनी ने पहले सात वर्षों के लिए इसी तारीख पर अपना जन्मदिन मनाया। हालांकि बाद में इसे बदलकर 27 सितंबर करने का फैसला किया गया। दरअसल इसके पीछे भी दिलचस्प कारण है। 27 सितंबर को गूगल सर्च इंजन पर रिकॉर्ड संख्या में पेज सर्च किया गया।

डूडल का इतिहास भी पुराना और ये 1998 से जारी है। गूगल हर खास मौकों या इवेंट पर अपने खास डूडल जारी करता रहता है। बता दें कि गूगल आज विश्व स्तर पर सबसे व्यापक रूप से उपयोग किया जाने वाला सर्च इंजन है। इसके वर्तमान सीईओ भारतीय मूल के सुंदर पिचाई हैं।

गूगल ने अपने एक बयान में कहा है, 'आज हर दिन दुनिया भर में 150 से अधिक भाषाओं में गूगल पर अरबों सर्च होते हैं। गूगल के शुरुआती दिनों से अब तक बहुत कुछ बदल गया है। इसके पहले सर्वर को टॉय ब्लॉक से बने कैबिनेट में रखा गया था और अब दुनिया भर में 20 से अधिक डेटा केंद्रों में इसे रखा गया है। इन सबके बावजूद दुनिया में सभी के लिए सूचनाओं को सुलभ बनाने का हमारा मिशन बरकरार है।'

टॅग्स :गूगल डूडलगूगलसुंदर पिचाई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

क्रिकेटWATCH: स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल ने भारत दौरे के दौरान गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को सिखाया पुल शॉट

कारोबारसर्वम एआई मई में पेश करेगी स्वदेशी 'स्मार्ट चश्मा', एचएमडी के साथ भी साझेदारी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की