लाइव न्यूज़ :

हो जाएं सावधान! आपके बेडरूम की पर्सनल बातें सुनता है Google

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 12, 2019 12:54 IST

रिपोर्ट में कहा गया है कि Google के लिए काम करने वाले थर्ड पार्टी कॉन्ट्रैक्टर स्मार्टफोन, होम स्पीकर और सिक्योरिटी कैमरों पर गूगल असिस्टेंट के जरिए आपके बेडरूम की सारी बातें सुन रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल के लिए काम करने वाले थर्ड पार्टी कॉन्ट्रैक्टर स्मार्टफोन, होम स्पीकर और सिक्योरिटी कैमरों पर गूगल असिस्टेंट के जरिए आपके बेडरूम की सारी बातें सुन रहे हैंऑडियो को रिकॉर्ड करने के बाद सब-कॉन्ट्रैक्टर्स को भेजा जा रहा हैगूगल स्पीच रिकग्निशन को और बेहतर बनाने के लिए इसे ट्रांसक्राइब कर रहा है

अगर आप सोच रहे हैं कि आपके बेडरूम में हुई पर्सनल बातें कोई दूसरा नहीं सुनता तो आप गलत है। जी हां, आप अपने बेडरूम में जो भी पर्सनल बातें करते हैं वो Google से छुपी नहीं है। यानी कि गूगल आपके बेडरूम की सारी बातें भी सुन रहा होता है। एक नई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल के लिए काम करने वाले थर्ड पार्टी कॉन्ट्रैक्टर स्मार्टफोन, होम स्पीकर और सिक्योरिटी कैमरों पर गूगल असिस्टेंट के जरिए आपके बेडरूम की सारी बातें सुन रहे हैं। वहीं, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस तरह की रिकॉर्डिंग से यूजर्स की प्राइवेसी पर गंभीर सवाल उठते हैं।

Google home

गूगल होम स्पीकर कर रहा है आपकी बातें रिकॉर्ड

बेल्जियन ब्रॉडकॉस्टर VRT NWS के अनुसार गूगल होम स्पीकर के ज़रिए लोगों की बातचीत को रिकॉर्ड किया जा रहा है। वहीं, आपके ऑडियो को रिकॉर्ड करने के बाद सब-कॉन्ट्रैक्टर्स को भेजा जा रहा है, जो कि गूगल स्पीच रिकग्निशन को और बेहतर बनाने के लिए इसे ट्रांसक्राइब कर रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है, 'एक व्हिसलब्लोअर की मदद से VRT NWS ने करीब एक हजार एक्सर्पट्स को गूगल असिस्टेंट के ज़रिए सुना। इन रिकॉर्डिंग्स में हम साफ-साफ लोगों के पते और दूसरी संवेदनशील सूचनाओं को सुन पा रहे थे।'

वीआरटी ने कहा, 'बहुत से पुरुषों ने पोर्न सर्च किया, पति-पत्नी के बीच बहस और यहां तक कि एक मामला जिसमें एक महिला आपातकालीन स्थिति में थी। इन सभी बातों का पता हमें रिकॉर्डिग से चला। इससे भी बड़ी चिंता की बात यह थी कि व्हिसलब्लोअर ने जिस प्लेटफॉर्म को दिखाया उसमें सारी दुनिया की रिकॉर्डिंग थी।

Google assistant

दुनियाभर के लोगों की रिकॉर्डिंग मौजूद

यह काफी सोचने वाली बात है कि विसिलब्लोअर ने वीआरटी को जिस प्लैटफॉर्म को दिखाया था, उसके पास पूरी दुनिया की रिकॉर्डिंग मौजूद थी। इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) के अनुसार भारत में, अमेज़न एको (Amazon Eco) ने 2018 में 59 प्रतिशत शेयर के साथ भारतीय स्मार्ट स्पीकर बाजार का नेतृत्व किया, इसके बाद गूगल होम 39 प्रतिशत यूनिट शेयर के साथ मौजूद रहा।

देश में 2018 में कुल 753 हजार यूनिट्स भेजी गईं। गूगल होम के मिनी व अन्य सभी स्मार्ट स्पीकर मॉडल बिक गए और वह एक शीर्ष विक्रेता के रूप में उभरा. बेल्जियन ब्रॉ़डकॉस्टर ने कहा कि रिकॉर्डिंग्स उस वक्त भी की जा रही थीं, जबकि गूगल होम यूज़र्स ने 'Ok Google' वेक-अप वर्ड भी नहीं कहा था।

google-assistent

गूगल का क्या है कहना

यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर इस गंभीर मामले में गूगल के एक अधिकारी डेविड मॉन्सीस ने कहा, 'हमारी प्रिवेसी और सिक्यॉरिटी रिस्पॉन्स टीम को इस बारे में जानकारी दे दी गई है और वे इसकी जांच कर जरूरी ऐक्शन लेंगे। यूजर्स की प्रिवेसी को बरकरार रखने के लिए हम सारी चीजों को फिर से चेक कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटना ना हो।'

कंपनी ने कहा कि वह वॉइस रिकग्निशन को बेहतर बनाने के लिए सिर्फ 0.2 फीसदी ही ऑडियो क्लिप्स को ट्रांसक्राइब करता है। कंपनी ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है क्योंकि कॉन्ट्रैक्टर ने डेटा सिक्योरिटी पॉलिसी का उल्लंघन किया है।' यह खबर उस वक्त आ रही है जब अमेज़न अलेक्सा पहले से ही लोगों की रिकॉर्डिंग सुनने विवादों में है।

टॅग्स :गूगलगूगल असिस्टेंट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए