लाइव न्यूज़ :

JEE, NEET की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स की टेंशन खत्म, सरकार के इस एप के जरिए पाएं सफलता

By रजनीश | Updated: May 20, 2020 17:49 IST

सरकार द्वारा लॉन्च किए गए एप की मदद से स्टूडेंट्स को प्रतिदिन जेईई मेन और नीट एग्जाम के क्वेश्चन पेपर मिलेंगे। इस पेपर को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देजेईई मेंस की परीक्षा के लिए जहां 18 से 23 जुलाई का समय तय किया गया है वहीं नीट 2020 के लिए 26 जुलाई की तारीख तय की गई है।'नेशनल टेस्ट अभ्यास' एप से स्टूडेंट्स किसी भी समय टेस्ट दे सकते हैं और अपने मोबाइल की स्क्रीन पर तुरंत स्कोर भी पता कर पाएंगे।

देशभर में लॉकडाउन के चलते भले ही स्कूल, कॉलेज बंद रहे लेकिन ऑनलाइन क्लासेज के जरिए स्टूडेंट्स की पढ़ाई को जारी रखा गया। अब सरकार के मानव संसाधन विकास विभाग ने भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के एक ऑनलाइन सिस्टम तैयार किया है। 

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए 'नेशनल टेस्ट अभ्यास' नाम का एप लॉन्च किया है। इस एप के जरिए जेईई (JEE) और नीट (NEET) की तैयारी कर रहे छात्रों को मिलेगी। 

परीक्षा का समय नजदीकजेईई मेंस की परीक्षा के लिए जहां 18 से 23 जुलाई का समय तय किया गया है वहीं नीट 2020 के लिए 26 जुलाई की तारीख तय की गई है।

'नेशनल टेस्ट अभ्यास' एप के फीचर्सइस एप की मदद से स्टूडेंट्स को प्रतिदिन जेईई मेन और नीट एग्जाम के क्वेश्चन पेपर मिलेंगे। इस पेपर को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। स्टूडेंट्स किसी भी समय टेस्ट दे सकते हैं और अपने मोबाइल की स्क्रीन पर तुरंत स्कोर भी पता कर पाएंगे।

मॉक टेस्ट के बाद सही जवाब के बारे में एक्सप्लेन (विस्तार) से जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही यह एप इस बात को भी परखेगा कि छात्र का कौन सा सेक्शन कमजोर है और उसी हिसाब से तैयारी करने में मदद करेगा। इस एप में स्टूडेंट्स अपने टोटल और सब्जेक्ट के हिसाब से स्कोर रिकॉर्ड भी रख पाएंगे।

यह एप एंड्राएड और आईफोन यूजर्स दोनों लोग इस्तेमाल कर सकेंगे। इस एप को स्टूडेंट्स गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। 

टॅग्स :नीटजॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेनजेईई एडवांस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

भारतJEE Main Result 2026: आज रात नहीं आएगा जेईई मेन्स परिणाम, अब कल होगा जारी

भारतपटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत?, विधानमंडल में विपक्षी दलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

भारतबिहार की राजधानी पटना में हुई नीट छात्रा की मौत की जांच अब सीबीआई के जिम्मे

ज़रा हटकेNEET में दो बार फेल छात्र ने MBBS एडमिशन के लिए खुद का पैर काटा!, पुलिस जांच में खुलासा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की