लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट की 'बिग बिलियन डेज' सेल 16 से 21 अक्टूबर तक, नए ग्राहकों के लिए ये है ऑफर

By भाषा | Updated: October 3, 2020 19:13 IST

रेडसीर की एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल त्योहारी सीजन के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों की बिक्री का आंकड़ा दोगुना होकर सात अरब डॉल पर पहुंच सकता है। पिछले साल यह आंकड़ा 3.8 अरब डॉलर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देवॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट की वार्षिक ‘द बिग बिलियन डेज’ सेल 16 से 21 अक्टूबर तक चलेगी।छह दिन के इस आयोजन के दौरान हम मौजूदा और नए ग्राहकों को व्यापक उत्पादों की श्रृंखला पेश करेंगे।

नई दिल्लीः वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट की वार्षिक ‘द बिग बिलियन डेज’ सेल 16 से 21 अक्टूबर तक चलेगी। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि छह दिन के इस आयोजन के दौरान हम मौजूदा और नए ग्राहकों को व्यापक उत्पादों की श्रृंखला पेश करेंगे। उन्हें इन उत्पादों पर बेहतर मूल्य मिल सकेगा। इसके अलावा इस आयोजन के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) तथा अन्य विक्रेताओं को भी वृद्धि का अवसर मिलेगा।फ्लिपकार्ट की प्रतिद्वंद्वी अमेजन.इन द्वारा अपने सेल की तारीख अगले सप्ताह घोषित किए जाने की उम्मीद है। वहीं एक अन्य ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील अपनी पहले सेल का आयोजन अक्टूबर के मध्य में नवरात्रि के दौरान करेगी। इसके अलावा कंपनी दो अन्य सेल का आयोजन अक्टूबर के अंत और नवंबर की शुरुआत में करेगी।ई-कॉमर्स कंपनियों के सालाना कारोबार का एक बड़ा हिस्सा त्योहारी सीजन के दौरान आता है। इस दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों ऑर्डरों में बढ़ोतरी के प्रबंधन को उल्लेखनीय निवेश करती हैं। दशहरा से दिवाली तक ये कंपनियां कई बार सेल का आयोजन करती हैं। त्योहारी सीजन के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और होम फर्निशिंग उत्पादों की मांग काफी तेज रहती है।

रेडसीर की एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल त्योहारी सीजन के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों की बिक्री का आंकड़ा दोगुना होकर सात अरब डॉल पर पहुंच सकता है। पिछले साल यह आंकड़ा 3.8 अरब डॉलर रहा था।

फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘‘त्योहारी सीजन के दौरान यह आयोजन फ्लिपकार्ट की ग्राहकों को मूल्य उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसमें एमएसएमई क्षेत्र तथा विक्रेताओं को वृद्धि का अवसर मिलेगा। साथ ही ई-कॉमर्स के जरिये रोजगार के अवसरों का भी सृजन होगा।’’ 

टॅग्स :फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेलफ्लिपकार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

कारोबारत्योहारी मांग 23-25 ​​प्रतिशत तक बढ़ी, अमेजन ने कहा-2 दिन में 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक, फ्लिपकार्ट उपयोगकर्ताओं की संख्या में 21 प्रतिशत की वृद्धि

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की