लाइव न्यूज़ :

छूट मिलते ही ऑनलाइन शॉपिंग को मिले जबरदस्त ऑर्डर, इन प्रॉडक्ट्स को लोगों ने किया सबसे ज्यादा सर्च

By रजनीश | Updated: May 7, 2020 12:23 IST

यूजर्स ने ऑनलाइन साड़ियां भी खूब सर्च की। हेडसेट और ईय़रफोन भी काफी सर्च किया जाने वाला प्रॉडक्ट रहा। इसके अलावा गैस स्टोव, फैन्स और एयर कंडिशनर को भी पहले की तुलना में दोगुना सर्च किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफ्लिपकार्ट के मुताबिक, ग्राहकों ने सबसे ज्यादा स्मार्टफोन, लैपटॉप और पर्सनल ग्रूमिंग इक्विपमेंट को काफी ज्यादा सर्च किया।इनमें सबसे ज्यादा स्मार्टफोन को सर्च किया गया। 

सरकार ने तीसरी बार लॉकडाउन को बढ़ाते हुए इसे 17 मई तक कर दिया लेकिन इसके साथ ही कुछ छूट भी दी गई। लॉकडाउन 3.0 में ऑरेंज और ग्रीन जोन में गैर जरूरी सामानों को खरीदने पर भी छूट दी गई। हालांकि रेड जोन में आने वाले लोगों के लिए अभी भी यह संभव नहीं है, वहां सिर्फ जरूरी सामानों की ही खरीद की जा सकती है।

4 मई से ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट को बड़ी संख्या में गैर-आवश्यक वस्तुओं के ऑर्डर मिल रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लिपकार्ट ने एक डेटा जारी करते हुए बताया कि उनकी वेबसाइट पर ग्राहक सबसे ज्यादा किन सामानों को सर्च कर रहे हैं।

फ्लिपकार्ट के मुताबिक, ग्राहकों ने सबसे ज्यादा स्मार्टफोन, लैपटॉप और पर्सनल ग्रूमिंग इक्विपमेंट को काफी ज्यादा सर्च किया। इनमें सबसे ज्यादा स्मार्टफोन को सर्च किया गया। 

स्मार्टफोन में भी लोगों ने सबसे ज्यादा इंट्रेस्ट मिड-प्रीमियम सेगमेंट में दिखाई है। पर्सनल ग्रूमिंग प्रॉडक्ट ट्रिमर भी फ्लिपकार्ट पर टॉप-10 सबसे ज्यादा सर्च की गई वस्तुओं में से एक रहा है। अप्रैल की शुरुआत से अब तक ट्रिमर के सर्च में 4.5 गुना की बढ़ोतरी हुई है।

इन प्रॉडक्ट्स के अलावा यूजर्स ने ऑनलाइन साड़ियां भी खूब सर्च की। हेडसेट और ईय़रफोन भी काफी सर्च किया जाने वाला प्रॉडक्ट रहा। इसके अलावा गैस स्टोव, फैन्स और एयर कंडिशनर को भी पहले की तुलना में दोगुना सर्च किया गया है। इसके पीछे की वजह बताई जा रही है कि लोग लॉकडाउन के चलते लोग घरों में ज्यादा समय बिता रहे हैं तो एयर कंडिशनर की जरूरत ज्यादा महसूस करते हैं साथ ही खाना भी घर में ही बना रहे हैं तो गैस की जरूरत है।

टॅग्स :फ्लिपकार्टकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

कारोबारत्योहारी मांग 23-25 ​​प्रतिशत तक बढ़ी, अमेजन ने कहा-2 दिन में 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक, फ्लिपकार्ट उपयोगकर्ताओं की संख्या में 21 प्रतिशत की वृद्धि

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की