लाइव न्यूज़ :

99 रुपये की इस सेल में मिल रहा स्मार्टफोन व लैपटॉप एक्सेसरीज

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 31, 2018 17:52 IST

इस सेल में 99 रुपये की कीमत में USB केबल, फ्लेक्सिबल LED लाइट, OTG कनेक्ट किट और मोबाइल केस जैसे कई प्रॉडक्ट मौजूद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस सेल में 99 रुपये के अलावा 199 और 299 रुपये की कीमतों में बिक्री के लिए कई प्रोडक्ट्स मौजूद है।एक्सिस बैंक के यूजर्स को फ्लिपकार्ट अतिरिक्त 5 प्रतिशत का डिस्काउंट भी दे रही है।

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग साइट में चल रही सेल का लाभ उठाने से चूक गए हैं तो अभी भी आपके पास मौका है। दरअसल, रिपब्लिक डे सेल के बाद भी फ्लिपकार्ट अपने यूजर्स के लिए सेल का आयोजन कर रही है। यानी कि आपके पास किफायती दामों पर खरीदारी करने का एक और मौका है। फ्लिपकार्ट ने अंडर 99 में सेल पेश की है। इसमें

फ्लिपकार्ट सेल में इन कीमतों पर उपलब्ध है ये प्रोडक्ट्स

फ्लिपकार्ट की इस सेल में 99 रुपये के अलावा 199 और 299 रुपये की कीमतों में बिक्री के लिए कई प्रोडक्ट्स मौजूद है। इस सेल में आप मात्र 99 रुपये में सेल्फी स्टिक से लेकर वायरलेस USB एडेप्टर तक खरीद सकते हैं। बता दें कि फ्लिपकार्ट की ये सेल सीमित समय के लिए है। फ्लिपकार्ट की इस सेल में 99 रुपये की कीमत में USB केबल, फ्लेक्सिबल LED लाइट, OTG कनेक्ट किट और मोबाइल केस जैसे कई प्रॉडक्ट मौजूद हैं।

फ्लिपकार्ट की सेल में यूजर्स को मिलेगा डिस्काउंट

सेल में इन प्रोडक्ट की खरीदारी पर एक्सिस बैंक के यूजर्स को फ्लिपकार्ट अतिरिक्त 5 प्रतिशत का डिस्काउंट भी दे रही है। वहीं अगर बात करें, 199 रुपये से कम कीमत के आने वाले प्रोडक्ट की तो इसमें लैपटॉप स्किन, स्मार्टफोन कवर और केस मोबाइल होल्डर्स, स्क्रीन गार्ड्स, पोर्टबल प्रोटेक्टर चार्जर प्लग जैसे एक्सेसरीज उपलब्ध हैं।

अब बात करते हैं कि फ्लिपकार्ट सेल में 299 रुपये से कम कीमत में मिलने वाले प्रोडक्ट की। इसमें 299 रुपये में पोर्टेबल पॉकेट फ्रेंडली पावर बैंक बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। वहीं, फ्लिपकार्ट पर स्पार्क पावर बैंक को 280 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 2300 एमएएच की बैटरी दी गई है। आईकाल का USB पोर्टेबल चार्जर पावर बैंक भी फ्लिपकार्ट की इस सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें 2600 एमएएच की बैटरी मौजूद है। इसके अलावा इंटेक्स IT-PBB 2K पावर बैंक को भी इस सेल से 299 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

अगर हम 499 रुपये से कम कीमत में आने वाले प्रोडक्ट्स की बात करें तो इस बजट में फ्लिपकार्ट स्मार्ट वर्चुअल रियलिटी ग्लासेस को खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा हेल्थ अपलाइंसेज, ग्लूको मीटर जैसे दूसरे प्रोडक्ट को भी सेल में 499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

टॅग्स :फ्लिपकार्टसेलऑफरस्मार्टफोनमोबाइलटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की