लाइव न्यूज़ :

19 नवंबर से Flipkart ‘Mobiles Bonanza’ sale होगी शुरू, Xiaomi Poco F1, Realme 2 Pro मिलेंगे सस्ते में

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 17, 2018 18:04 IST

फ्लिपकार्ट सेल में Asus, Xiaomi, Realme, Nokia, Google और दूसरी कंपनियों के फोन पर बंपर ऑफर्स के साथ पेश किए जाएंगे। ग्राहकों के पास एक बार फिर Google Pixel 2 XL और Asus ZenFone Max Pro M1 समेत कई स्मार्टफोन सस्ते में खरीदने का मौका होगा।

Open in App
ठळक मुद्देFlipkart Mobile Bonanza Sale 19 नवंबर से 22 नवंबर तक चलेगीएक्सचेंज ऑफर और बिना ब्याज वाली ईएमआई की मिलेगी सुविधाAsus, Xiaomi, Realme समेत कई ब्रांड के फोन पर मिलेगी छूट

नई दिल्ली, 17 नवंबर: दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट एक बार फिर से अपने यूजर्स के लिए धमाकेदार सेल लेकर आ रही है। Flipkart Mobile Bonanza Sale नाम से आयोजित होने वाली यह सेल अगले हफ्ते शुरू होगी। यह सेल 19 नवंबर से 22 नवंबर तक चलेगी। फ्लिपकार्ट मोबाइल बोनांजा सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट दिया जाएगा। कंपनी ने सेल में छूट पर मिलने वाले कुछ स्मार्टफोन को पेज पर लिस्ट कर दिया गया है। सेल के दौरान फोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज जैसे कई ऑफर मिलेंगे।

फ्लिपकार्ट सेल में Asus, Xiaomi, Realme, Nokia, Google और दूसरी कंपनियों के फोन पर बंपर ऑफर्स के साथ पेश किए जाएंगे। ग्राहकों के पास एक बार फिर Google Pixel 2 XL और Asus ZenFone Max Pro M1 समेत कई स्मार्टफोन सस्ते में खरीदने का मौका होगा।

सेल में फोन पर मिलेंगे ये ऑफर्स

फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किए गए ऑफर्स के मुताबिक, ग्राहक अगर HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करता है तो उन्हें स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन दिया जाएगा। वहीं, अगर आप अपने पुराने 3जी फोन को एक्सचेंज कर नए 4G फोन को खरीदते हैं तो यूजर्स को न्यूनतम 750 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। 

Flipkart Mobile Bonanza Sale में इन स्मार्टफोन पर मिलेंगे ऑफर्स

Asus Zenfone Max Pro M1

सेल के दौरान आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 स्मार्टफोन पर छूट दी जाएगी। फोन के 3 जीबी रैम वेरिएंट को आप सेल में 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी मार्केट प्राइस 10,999 रुपये है। वहीं, इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट को 10,499 रुपये की कीमत में बेचा जाएगा। इस वेरिएंट पर 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है। साथ ही फोन के 6 जीबी वेरिएंट को भी सेल के दौरान बेचा जाएगा लेकिन इस पर मिलने वाले छूट से पर्दा नहीं उठाया गया है।

Xiaomi Poco F1

Xiaomi Poco F1

चीनी कंपनी शाओमी के सब ब्रैंड पोको के पहले स्मार्टफोन Xiaomi Poco F1 को 20,999 रुपये के साथ ही लिस्ट किया गया है यानी कि फोन पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। हालांकि कंपनी फोन पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 2,000 रुपये की छूट दी जाएगी। Xiaomi Redmi Note 5 Pro को बिना किसी डिस्काउंट के 13,999 रुपये में बेचा जाएगा।

Samsung Galaxy On6

सेल में साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग गैलेक्सी ऑन6 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट को 9,999 रुपये में बेचा जाएगा जबकि फोन की असली कीमत 11,990 रुपये है। ऐसा पहली बार है जब Samsung Galaxy On6 को सबसे कम कीमत पर बेचा जा रहा है।

Asus Zenfone 5Z

आसुस के लेटेस्ट स्मार्टफोन जेनफोन 5जेड स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। छूट के बाद Asus Zenfone 5Z को 31,999 रुपये में बेचा जाएगा।

Nokia 8 Sirocco

नोकिया 8 सिरक्को की कीमत में हाल ही में 13,000 रुपये की कटौती की गई है। Nokia 8 Sirocco को 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब कीमत में कटौती के बाद यह हैंडसेट 36,999 रुपये में बेचा जाएगा।

Vivo V9 Youth की असल कीमत 19,990 रुपये है लेकिन यह सेल में 11,990 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Oppo A71k का 3 जीबी वेरिएंट 10,990 रुपये के बजाय 8,990 रुपये में बेचा जाएगा। LG K9 4जी एलटीई का 2 जीबी वेरिएंट छूट के बाद 6,299 में बेचा जाएगा।

टॅग्स :फ्लिपकार्टमोबाइलस्मार्टफोनशाओमीशाओमी पोकोअसुससैमसंग गैलेक्सीसेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की