लाइव न्यूज़ :

Flipkart Grand Gadget Days Sale: 70% डिस्काउंट के साथ मिल रहे लैपटॉप, DSLR और बहुत कुछ

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 26, 2018 11:40 IST

दूसरे गैजेट्स जिन पर डिस्काउंट मिल रहा है, उनमें पेन ड्राइव, वाई-फाई हॉटस्पॉट, एसडी कार्ड्स, प्रिंटर्स, चार्जिंग केबल्स, एक्शन कैमरा, पावर बैंक शामिल हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 26 अप्रैल। ऑनलाइन शॉपिंग साइंट Flipkart अपने यूजर्स के लिए Grand Gadget Days सेल का आयोजन किया है। इस सेल में आपको DSLR कैमरा से लेकर पावर बैंक और कई प्रोडक्ट पर 70 प्रतिशत की छूट मिल रही है। इसके अलावा, लैपटॉप, होम एंटरटेनमेंट स्पीकर्स, पोर्टेबल पावर बैंक, लेनोवो के टैबलेट पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। तो आइये जानते हैं..

ब्रैंडेड Laptop पर मिल रही छूट

फ्लिपकार्ट ग्रैंड गैजेट डे सेल में गेमिंग लैपटॉप्स से लेकर लाइट लैपटॉप्स पर डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। जैसे कि Microsoft Surface Pro Core i5 7th जनरेशन प्रोसेसर पर 25 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। इसकी असली कीमत 79,999 रुपये है जिसके डिस्काउंट के बाद 59,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने पुराने लैपटॉप के बदले नए लैपटॉप पर 3000 रुपये तक का अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: WhatsApp का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ये यूजर्स, कंपनी ने किए बड़े बदलाव

DSLR पर 25 प्रतिशत तक का डिस्काउंट

Canon और Nikon जैसे DSLR कैमरा पर 25 प्रतिशत तक का ऑफ मिल रहा है। इसमें 23990 रुपये से लेकर 109899 रुपये तक के प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। निकोन D750 डीएसएलआर कैमरा जिसकी कीमत 1,34,450 रुपये है। 18 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद यह 1,09,899 रुपये में खरीद सकते हैं।

Home Entertainment Speakers पर मिल रहा 60 प्रतिशत तक का डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट सेल में होम एंटरटेनमेंट स्पीकर्स पर छूट मिल रही है। इसमें साउंडबार से लेकर पार्टी स्पीकर्स और बूमबॉक्स, होम थिएटर तक सैमसंग, सोनी, एलजी, जेबीएल जैसे ब्रैंड्स को शामिल किया गया है। JBL सिनेमा SB150 W ब्लूटूथ साउंड बार 57 प्रतिशत के डिस्काउंट पर मिल रहा है। इसकी असली कीमत 24990 रुपये है जिसे सेल के बाद 10499 रुपये में खरीदा जा सकता है। मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइसेज जैसे की क्रोमकास्ट और डीटीएच सेट-टॉप बॉक्स भी इस सेल में लिस्ट किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Xiaomi Mi 6X (Mi A2) स्मार्टफोन 20MP ड्यूल कैमरे के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

दूसरे गैजेट्स जिन पर डिस्काउंट मिल रहा है, उनमें पेन ड्राइव, वाई-फाई हॉटस्पॉट, एसडी कार्ड्स, प्रिंटर्स, चार्जिंग केबल्स, एक्शन कैमरा, पावर बैंक आदि उपलब्ध हैं।

टॅग्स :फ्लिपकार्टसेललैपटॉपकैमरापावर बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

कारोबारत्योहारी मांग 23-25 ​​प्रतिशत तक बढ़ी, अमेजन ने कहा-2 दिन में 38 करोड़ से ज्यादा ग्राहक, फ्लिपकार्ट उपयोगकर्ताओं की संख्या में 21 प्रतिशत की वृद्धि

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की